प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है
प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है Social Media

प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है

भोपाल : नागरिकता संशोधन कानून को प्रदेश में लागू करने को लेकर आज भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया, तो कल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेत्तृव में इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसके खिलाफ देश में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी व लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में भी छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया और अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ देश भर में आवाज़ उठ रही है।

लाठीचार्ज के खिलाफ भोपाल में होगा प्रदर्शन :

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानि (बुधवार) को इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा, भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सभी छात्रों से इस संगठनों में शामिल होने की अपील की है।

आपको बताते चलें कि, इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन दोपहर दो बजे से इकबाल मैदान में होगा। वहीं सोमवार को भी नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में इकबाल मैदान सैंकड़ों लोग एकत्रित हुए थे।

आज भाजपा विधायकों ने राज्यपाल को सौपा था ज्ञापन :

प्रदेश में CAB को लागू करने को लेकर आज भाजपा विधायकों ने राज्यपाल को सौपा था ज्ञापन, मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ ही सभी भाजपा विधायकों ने बिड़ला मंदिर से राज्यभवन तक पैदल मार्च निकाला। राज्यभवन पहुँचकर राज्यपाल लालजी टंडन को मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co