छिंदवाड़ा में कॉर्न फेस्टिवल की हुयी शुरुआत

छिंदवाड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल शुरू हो चुका है। इस फेस्टिवल में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के मक्का उत्पादक किसान शामिल हुए। जानिए क्या रहा विशेष इस कॉर्न फेस्टिवल में...
छिंदवाड़ा में कॉर्न फेस्टिवल की हुयी शुरुआत
छिंदवाड़ा में कॉर्न फेस्टिवल की हुयी शुरुआत Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा में आज से शुरू हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में आज पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों के मक्का उत्पादक किसान पहुंचे। फेस्टिवल में आज किसानों की मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में देश के अग्रणी कृषि शोध संस्थानों के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मक्का के फायदों, मक्का उत्पादन में बढ़ोतरी के उपायों, मक्का के पारम्परिक तथा व्यवसायिक उपयोग के अतिरिक्त अन्य उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी।

कृषि वैज्ञानिकों ने फेस्टिवल में किसानों को मक्का के उन्नत बीजों एवं खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने मक्का की सिंगल क्रॉस हाइब्रिड बीजों की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। मक्का के औषधीय गुणों और मक्का का पशुपालन, कपड़ा उद्योग तथा तेल उत्पादन में उपयोग के बारे में बताया। राष्ट्रीय बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मक्का फसल उत्पादन में बीजों की गुणवत्ता और उसके महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा मक्का के उन्नत बीजों का प्रदेश के साथ देशभर में लगातार उत्पादन एवं वितरण कराया जा रहा है।

फेस्टिवल में आयोजित मक्का कार्यशाला में हरियाणा के कृषक डॉ. अरुण कुमार ने मक्का की सफल खेती के बारे में अपने अनुभव किसानों से साझा किए। उन्होंने हरियाणा के अंतर्गत अलग-अलग होने वाली स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न की खेती से जुड़ी जानकारी दी। खंडवा जिले के किसानों ने बताया कि, हम लोग कई पीढ़ियों से मक्के की सफल खेती कर रहे हैं। मक्के की औसतन खेती आर्थिक रूप से लाभदायक रहती है। खंडवा जिले में इस वर्ष अधिक बारिश के बावजूद मक्का उत्पादन औसत से बेहतर रहेगा।

मध्यप्रदेश में मक्का उत्पादन में अग्रणी जिला छिन्दवाड़ा की महिला किसान भी परिचर्चा में शामिल हुईं। ग्राम सहजपुरी की महिला किसान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, वे विगत 16 वर्षो से मक्के की खेती कर रही हैं। उन्होंने 3 एकड़ में 45 क्विंटल तक मक्के का उत्पादन लिया है, जो अन्य फसलों से अधिकतम है। महिला किसान ने कहा कि, वे 4-5 सालों से मक्के की खेती से जुड़ी हैं। इनके द्वारा किये जा रहा मक्का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। इस कॉर्न फेस्टिवल के जरिए मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को मक्का के विषय मे अधिक से अधिक जानकारी देना चाहती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com