कोरोना का असर : घर में ही मनेंगे आने वाले त्योहार

खाचरौद, मध्य प्रदेश : प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक का उद्देश्य था कि आने वाले त्योहारों पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन कर शांति से आगामी त्योहार मनाए जाएं।
घर में ही मनेंगे आने वाले त्योहार
घर में ही मनेंगे आने वाले त्योहारGaurav Kapoor

खाचरौद, मध्य प्रदेश। कोरोना महामारी का असर परंपरागत त्योहारों पर देखने को मिल रहा है। वर्षों से खाचरौद क्षेत्र में डोल ग्यारस और मोहर्रम पर खाचरौद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगो का भी आगमन होता था लेकिन इस बार प्रतिबंध के चलते उक्त आयोजनों पर ग्रहण लग गया है। सार्वजनिक रूप से गणेश चतुर्थी पांडाल पूजा के लिये न मूर्ति की स्थापना होगी न ताज़िए इमामबाड़ों से बाहर आयेंगे शासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाना स्थानीय प्रशासन के लिये चुनौती बना हुआ है वैसे आज देखने को ये भी मिला है कि प्रशासन बैठक में ही नियमों का पालन नहीं करवा सका तो आने वाले त्योहारों पर प्रशासन क्या करेगा ये देखने योग्य बात है।सार्वजनिक रैली जुलूस पर प्रतिबंध हैं शासन की गाइड लाइन का पालन सभी को करना है सार्वजनिक स्थान पर गणेश प्रतिमा स्थापना एवं ताजिए नहीं रखे जाएंगे।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र दांगी ने जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार मधु नायक अनुविभागीय पुलिस अरविंद सिंह थाना प्रभारी रविंद्र बारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवन रॉय माथुर उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक का उद्देश्य था कि आने वाले त्योहारों पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन कर शांति से आगामी त्यौहार मनाए जाएं। वैसे तो खाचरौद शहर में वर्षों से हिंदू मुस्लिम परंपरागत त्यौहारों को मिल जुलकर मनाता चला आ रहा है बाजारों में उमड़ती भीड़ से त्योहारों में रौनक दिखाई देती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों पर सख्ती है। आम आदमी को संक्रमण से बचाव के लिये केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है आला अधिकारियों से मिले आदेशों के बाद स्थानीय प्रशासन के मुखिया ने शांति समिति की बैठक में बताया कि कोविड-19 से कोरोना से बचाव के लिये सार्वजनिक रूप से की जानी वाली सभी धर्मों की पूजा को प्रतिबंधित किया गया हैं। आगामी त्योहारों में घरो में उपासना की जाए यह संदेश सभी धर्मालंबियों को अपने-अपने समाज में देना है उल्लंघन करने वालो पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com