कोरोना मानव के सामने आई सबसे बड़ी चुनौती है : प्रहलाद सिंह पटेल
राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के लोग अनुशासित होकर कर रहे हैं टोटल लॉक डाउन में सहयोग। उक्त विचार केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है, जो वाकई में काबिले तारीफ है।
भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अन्य जिले नरसिंहपुर जिले में लागू किये गये निर्णयों का अनुसरण कर रहे हैं। लगातार अपने कर्तव्य का पालन कर रहे शासकीय अधिकारी- कर्मचारी अपने सेहत का भी ख्याल रखें। आपका स्वस्थ रहना बेहतर जरूरी है। समाज सेवी संगठनों द्वारा सेवाभाव से किये जा रहे कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अमला बेहतर कार्य कर रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के पास मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था हो, इसे सुनिश्चित किया जाये।
नरसिंहपुर जिले के नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना मानव के सामने आई सबसे बड़ी चुनौती है। इसका सामना सबकी भागीदारी एवं सहयोग के बिना संभव नहीं है। लोगों को स्वयं जागरूक रहकर एवं इसकी भयावहता को समझते हुए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की प्रकृति बहुत ही गंभीर है। लोग अपने घरों में रहें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था भी होम डिलेवरी से की जा रही है। कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेटेंशन के माध्यम से जिले में की गई तैयारियों को बताया गया। बैठक में स्थानीय विधायक जालम सिंह पटैल, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।