पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की रिपोर्ट पॉजिटिव
पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की रिपोर्ट पॉजिटिव Priyanka Yadav-RE

अब पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार को भी हुआ कोरोना, ट्वीट करके दी जानकारी

भोपाल, मध्यप्रदेश : खतरनाक वायरस तेजी फैलता ही जा रहा है, अब पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर दी है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक बार फिर प्रदेश में कोरोना को लेकर मचा कोहराम, बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी अनलॉक 5 में कोई सुधार नहीं है। बढ़ते नए मामलों के बीच अब प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब तक राजनीतिक जगत में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ गए हैं और अब इस वायरस की चपेट कांग्रेस नेता और पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार भी आ गए हैं।

उमंग सिंघार ने ट्वीट कर दी जानकारी :

पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस बात की जानकारी पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार ने एक वीडियो ट्वीट कर दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी रिपोर्ट जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है! इस मुश्किल समय में आपका साथ और स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताक़त है! जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच आऊंगा, साथ ही उन्होंने लोगों से खुद का और प्रियजनों का ध्यान रखने की अपील की।

मंत्री उमंग इंदौर के मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती हैं :

मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार इंदौर के मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती हैं अस्पताल से ही वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक दिन बाद ही बदनावर आने वाला था पर कोरोना के प्रकोप से बच नहीं सका लेकिन मुझे बदनावर की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि बदनावर की जनता कांग्रेस के कमल सिंह पटेल को भारी मतों से जिताएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com