दमोह : बिजवार गांव में खेत में आया विशालकाय मगरमच्छ

दमोह, मध्यप्रदेश : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों के उफान पर आ जाने से रनेह गांव के खेत में एक मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने उसे देखा तो उसके गले में रस्सी बांधकर उसे खेत में घुमाने लगे।
वार गांव में खेत में आया विशालकाय मगरमच्छ
वार गांव में खेत में आया विशालकाय मगरमच्छSandeep Pathak

हाइलाइट्स:

  • रनेह गांव के खेत में मगरमच्छ आया नजर।

  • मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।

  • मगरमच्छ से खिलवाड़ करते नजर आए युवक।

  • मगरमच्छ, करीब 7 फीट लम्बा, वृद्ध मगरमच्छ बताया गया।

  • वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

राज एक्सप्रेस। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों के उफान पर पहुंचने से जलीय जीव एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में रनेह थाना क्षेत्र के जवार गांव में आज सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ को खेतों में विचरण करते देख दहशत का माहौल बनते देर नही लगीं।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू :

खेत में बड़े मगरमच्छ होने की खबर लगते ही मौके पर पँहुची ग्रामीणों की भीड़ ने मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू जरूर किया, लेकिन इस दौरान कुछ युवक खतरनाक मगरमच्छ से खिलवाड़ करते भी नजर आए। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो, उसके गले में रस्सी बांध दी और उसे खेत में घुमाने लगे। ग्रामीण मगरमच्छ को घुमाते हुए कभी फोटो खींचते तो कभी वीडियो बनाने लगे, जिसमें कहीं न कहीं बड़ी चूक भी हो सकती थी।

पुलिस को किया गया सूचित :

इस विशालकाय मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान लोगों ने थाना पुलिस रनेह और वन विभाग को भी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पंहुचकर मगरमच्छ को पानी मे छोड़ने की तैयारी की। देर शाम वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।

मगरमच्छ करीब 7 फीट लम्बा :

गौरतलब है कि, बिजवार गांव व्यारमा नदी के किनारे स्थित है। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह मगरमच्छ, खेतों में पँहुच गया। यह नर मगरमच्छ करीब 7 फीट लम्बा वृद्ध मगरमच्छ बताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है कि, यहांँ खेतों मगरमच्छ पंहुचा हो पिछले साल भी यहां मगरमच्छ के पहुंचने की खबर सामने आ चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com