जबलपुर में मचा भारी उपद्रव: पुलिस पर बरसाए गए पत्थर, लगा कर्फ्यू

जबलपुर, मध्यप्रदेश: नागरिकता कानून 2019 के मसले को लेकर देश में भड़की हिंसा। जबलपुर शहर में हुआ उपद्रवी प्रदर्शन।
उपद्रवियों ने किया बवाल
उपद्रवियों ने किया बवालSocial Media

राज एक्सप्रेस। नागरिकता कानून 2019 के मसले को लेकर देश में भड़की हिंसा। जबलपुर शहर में हुआ उपद्रवी प्रदर्शन। जबलपुर में पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद। शहर में हुए उक्त घटनाक्रम को लेकर चार थाना क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों की दुकानें भी निर्धारित समय के पूर्व ही बंद कर दी गईं। लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर निर्धारित समय से पूर्व ही घर के लिये रवाना हो गये। वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

नमाज के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव किया

जबलपुर में नमाज के बाद गोहलपुर के रद्दी चौकी क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वों ने भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान तेजी से पथराव किया गया, जिससे 40 पुलिस कर्मी घायल हुए।

जबलपुर में कर्फ्यू, 40 पुलिसकर्मी घायल

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जबलपुर, खंडवा, उज्जैन और राजगढ़ में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग सड़कों पर आ गए और जमकर बवाल मचाया। जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी और प्रदर्शन शुरू कर दिया, साथ ही पुलिस पर पथराव कर दिया, पथराव में 40 पुलिसकर्मी घायल हुए।

जबलपुर में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजी। प्रशासन ने एहतियातन कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

प्रदेश के कई शहरों में सीएए का विरोध

वहीं दूसरी और ब्यावरा में सीएए व एनआरसी कानून भीम सेना के साथ अंजुमन कमेटी ने विरोध किया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं सीएए प्रदर्शन: विरोध प्रदर्शन की आशंका में 24 घंटे अलर्ट रखा गया, 1200 संदेहियों को थाने में तलब किया गया। उज्जैन में सीएए और एनआरसी कानून के खिलाफ 20 हजार प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। वहीं इंदौर में 1200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति को देखते हुए भोपाल सहित इन शहरों में इन्टरनेट सेवाएं बंद कर दी कर दी गई थीं।

देश भर में सीएए देश में भड़की हिंसा, प्रदर्शन शुक्रवार को जबलपुर शहर में सामने आया। जहां जुमे की नमाज के बाद गोहलपुर के रद्दी चौकी क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वों ने भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान तेजी से पथराव किया गया, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हुए।

जबलपुर संवाददाता

पूरे मामले में सतर्कता बरतते हुए नियंत्रण

सीएए के खिलाफ देश में भड़की हिंसा, प्रदर्शन की आंच जबलपुर में भी फैली, हालांकि प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ पूरे मामले में सतर्कता बरतते हुए नियंत्रण पा लिया। इस दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्धारा पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी कर दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग के साथ अश्रु गैस के गोले दागे, समय ही रहते ही पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

बैठकों का दौर शुरू, आरोपियों की होगी पहचान

उक्त घटनाक्रम के बाद देर शाम पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद उप्रदवियों की पहचान शुरू कर दी गई है। एसपी अमित सिंह ने बताया कि पथराव में कई किशोर उम्र के बालक भी नजर आये हैं। उक्त हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है और पुलिस ने आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दी है। कलेक्टर व एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।

जुमे की नमाज के बाद पुलिस ने रानीताल इलाके, घमापुर चौक, भान तलैया, मंडी मदार टेकरी में सख्त सुरक्षा व्यवस्था रखी थी। गोहलपुर में 2 हजार से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए थे। जिसके बाद उक्त स्थिति निर्मित हुई।

CAA पर देशभर में मच रहे बवाल के बीच सामने आया भोपाल का उग्र रूप

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co