खरगोन में 25 दिन बाद हटाया गया कर्फ्यू
खरगोन में 25 दिन बाद हटाया गया कर्फ्यूSocial Media

खरगोन में 25 दिन बाद हटाया गया कर्फ्यू, बैठक में लिया गया निर्णय

एमपी के खरगोन (Khargone) में जिला प्रशासन ने आज 25वें दिन शहर से कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू समेत अन्य समस्त प्रतिबंधों को हटा लिया है।

खरगोन, मध्य प्रदेश। एमपी के खरगोन (Khargone) में जिला प्रशासन ने आज 25वें दिन शहर से कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू समेत अन्य समस्त प्रतिबंधों को हटा लिया है। यह निर्णय आज बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया है। बता दें, शहर में 10 अप्रैल रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद से कर्फ्यू जारी था।

कलेक्टर ने की घोषणा:

आज बुधवार को स्थानीय कलेक्टोरेट में पहले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कर्फ्यू से संबंधित सारे प्रतिबंध समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कलेक्टर अनुग्रहा पी समस्त प्रतिबंध समाप्त करने की घोषणा की।

वहीं एसडीएम मिलिंद ढोके ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, पहले बुधवार को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक की ढील की घोषणा की गई थी, जो अब बदली गई है। अब कर्फ्यू व अन्य प्रतिबंधात्मक आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। अब सामान्य दिनों की तरह सारी व्यवस्थाएं रहेगी। वहीं जिले भर में लगाई गई धारा 144 भी हटा दी गई है।

त्योहारों पर देखने को मिला कर्फ्यू का असर:

बता दें कि, पिछले महीने 10 अप्रैल को लगाए, गए कर्फ्यू का असर त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा था। हालांकि, ईद के खास मौके पर कर्फ्यू के तहत जारी पाबंदियों के चलते किसी भी मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं अदा की गई थी। लोगों ने घर पर रहकर परिवार के साथ ईद की नमाज अदा किया था।

बताते चलें कि, अपर कलेक्टर ने बीते दिन सोमवार और मंगलवार को मीडिया को पूर्ण कर्फ्यू का बयान दिया था। वहीं जिला प्रशासन ने सोमवार रात कर्फ्यू में ढील देने की बात भी कही थी। हालांकि, मंगलवार को भगवान परशुराम और ईद का पर्व, अक्षय तृतीया एक साथ होने के कारण जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिले में रामनवमी पर हुई थी झड़प:

जानकारी के लिए बता दें कि, खरगोन में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकालने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था, इसके बाद आगजनी और दंगे शुरू हो गए। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com