Pipariya: 2185 करोड़ का दूधी नदी पर बनेगा बांध, 205 गाँव होंगे लाभान्वित

पिपरिया, मध्यप्रदेश : विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने बताया कि जबलपुर मुख्यालय ने पत्र जारी कर बताया है कि, 'दूधी परियोजना' के लिए 2185 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
2185 करोड़ का दूधी नदी पर बनेगा बांध
2185 करोड़ का दूधी नदी पर बनेगा बांधसांकेतिक चित्र

पिपरिया, मध्यप्रदेश। बनखेड़ी तहसील के धड़ाव पड़ाव के पास प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित 'दूधी सिंचाई परियोजना' को प्रशासकीय मंजूरी मिल गई है। विधायक के सवाल पर रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना बरगी हिल्स जबलपुर मुख्य अभियंता ने पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। परियोजना को अमली जामा पहनाने अब निविदा कॉल करने का प्रावधान बचा है।

बनखेड़ी की दूधी नदी पर प्रस्तावित सिंचाई परियोजना को लेकर खुश खबर निकलकर सामने आई है। विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने बताया कि जबलपुर मुख्यालय ने पत्र जारी कर बताया है कि दूधी परियोजना के लिए 2185 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब टेंडर प्रक्रिया बाकी है। उम्मीद की जा सकती है इसके जल्द टेंडर हो ताकि हजारों किसानों को सिंचाई परियोजना का लाभ मिल सके और दो जिले के सैकड़ों ग्राम सिंचाई सुविधा का लाभ उठा सकें।

जबलपुर मुख्यालय द्वारा जारी पत्र
जबलपुर मुख्यालय द्वारा जारी पत्रशकील नियाजी

गौरतलब हो कि लंबे समय से दूधी सिंचाई परियोजना पर डैम की मंजूरी के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने भी मुख्यमंत्री को कई बार अवगत कराया था। प्रशासकीय मंजूरी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया ही बची है इसमें कितना समय लगता है यह समय बताएगा लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति मिलना बड़ी बात है। किसानों की मांग को लेकर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिपरिया बनखेड़ी की सभाओं में यह घोषणा कर चुके हैं कि परियोजना को जल्द ही क्रियान्वित कराया जाएगा। बिजली, पानी की समस्या से सैकड़ों किसानों को खेती की पैदावार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डैम बनने के बाद गरीब, मध्यम वर्ग किसान को सिंचाई से काफी लाभ होगा क्योंकि बड़े किसान तो मोटर, पंप आदि सुविधाओं से अपनी खेती कर लेते हैं।

होशंगाबाद जिले के 92, परासिया के 112 गांव होंगे सिंचित :

बरगी हिल्स जबपुर के पत्र के अनुसार सिंचाई परियोजना क्रियान्वित होने पर होशंगाबाद जिले के पिपरिया बनखेड़ी सहित 92 गांव की 30 हजार 410 हैक्टेयर भूमि और परासिया तहसील के 113 गांव की 25 हजार हैक्टेयर भूमि को डैम से पानी मिलेगा जिससे खेती सरसब्ज होगी किसानों की मुख्य समस्या का निराकरण होगा।

इनका कहना है :

दूधी सिंचाई परियोजना को लेकर बरगी हिल्स जबलपुर के अभियंता ने प्रशासकीय मंजूरी जारी होने का पत्र दिया है। किसानों को लिए सिंचाई परियोजना लाइफ लाइन है। अब टेंडर प्रक्रिया होना है।

ठाकुर दास नागवंशी, विधायक, पिपरिया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com