दमोह उपचुनाव मतगणना: 12 राउंड तक कांग्रेस ने बनाई बढ़त, BJP कुछ वोट से पीछे

दमोह, मध्यप्रदेश: दमोह विधानसभा चुनाव की मतगणना के 12 राउंड तक कांग्रेस की बढ़त हो गई है तो वहीं भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मतगणना में 12 राउंड तक कांग्रेस ने बनाई बढ़त
मतगणना में 12 राउंड तक कांग्रेस ने बनाई बढ़तSyed Dabeer Hussain - RE

दमोह, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी के संकटकाल के बीच दमोह समेत कई राज्यों में मतगणना का दौर जारी है इस बीच ही दमोह विधानसभा चुनाव की मतगणना के 12 राउंड तक कांग्रेस की बढ़त हो गई है तो वहीं भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अपने गृह मतदान केंद्र से हारे भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी

इस संबंध में बताते चलें कि, दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र से 98 वोट से हार गए हैं। बताते चलें कि, कुल वोटों में से 54.72% वोट कांग्रेस और 38.89% वोट भाजपा के खाते में गए हैं। मतगणना की प्रक्रिया 26 राउंड में पूर्ण होगी।एक राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की वृद्धि हुई थी। बता दे कि, सुबह 8 बजे से मत पत्रों की गिनती शुरू हुई है।

विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र आठ बजे से शुरू हुई मतगणना की प्रकिया

इस संबंध में बताते चलें कि, आज रविवार को विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है जहां कॉलेज के कक्ष क्रमांक 7, 5 और 4 में की जा रही है। बता दें कि, पोस्टल वैलेट की गणना पूरी होने के बाद अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो गई है। ताजा अपडेट के आधार पर सुबह 9:30 बजे उपचुनाव का पहला रुझान आया है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 1633 वोटोें से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 2069 मिले, वहीं कांग्रेस के 3702 वोट मिले हैं। वही 9:50 मिनट पर पहले राउंड में 1817 वोटों से कांग्रेस आगे रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com