108 कर्मचारी पर जानलेवा हमला
108 कर्मचारी पर जानलेवा हमलाPriyanka Yadav

भोपाल: 108 कर्मचारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हथियारबंद बदमाश

भोपाल के करोंद इलाके में 108 कर्मचारी पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, 6 हथियारबंद बदमाशों ने 108 कर्मचारी पर प्राणघातक हमला किया है

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलन्द पर हैं बदमाशों ने खुलेआम हथियार लहराये। दरअसल, भोपाल के करोंद इलाके में 108 कर्मचारी पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, 6 हथियारबंद बदमाशों ने 108 कर्मचारी पर किया प्राणघातक हमला किया है, हमले से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

आरोपी मौके से फरार

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक ने हथियारबंद बदमाशों से भागकर अपनी जान बचाई है फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

हमले में युवक अरबाज गंभीर घायल

मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। गुरूवार रात अरबाज नाम के 108 कर्मचारी पर 6 हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल घायल अरबाज का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

घटना सीसीटीवी में कैद

करोंद इलाके में 108 कर्मचारी पर प्राणघातक हमला 6 हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियार से किया। ये पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गयी। जानकारी के अनुसार हमला करने का आरोप सैय्यद मुखतदिर अली, साबिर अली, सलमान अली, सोहैल अली, रियाज अली और जावेद अली पर है, इन में से साबिर अली हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com