MP सरकार का कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 8% महंगाई भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, शिवराज सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है।
शिवराज सरकार का ऐलान
शिवराज सरकार का ऐलानSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP सरकार द्वारा जनता के लिए कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं, इस बीच मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक शिवराज सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है, मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है।

शिवराज सरकार ने 8% महंगाई भत्ता बढ़ाया :

शिवराज सरकार ने सभी शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है, दरअसल, सातवें वेतनमान (7th pay Commission) के तहत मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 8% की वृद्धि कर दी गई है। इस तरह से शासकीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

सीएम ने ट्वीट कर कहा- प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाकर कुल 20% किया जाएगा। ये नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवम्बर 2021 और शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जावेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 व जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जायेगा, लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जायेगी।

आपको बताते चलें कि, मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीख नजदीक है ऐसे में शिवराज सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेला है, इसका लाभ प्रदेश के कई कर्मचारियों को मिलेगा। सातवें वेतनमान के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की वृद्धि की है। सरकारी कर्मचारी काफी समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यह बढ़ोत्तरी नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com