मुरैना में शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनि के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालु

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर में आज शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का कल देर रात्रि से अनवरत आना जारी है।
मुरैना में शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनि के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालु
मुरैना में शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनि के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालुSocial Media

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर में आज शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का कल देर रात्रि से अनवरत आना जारी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोपहर तक करीब पचास हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सुख शांति समृद्धि के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भगवान शनिदेव का पूर्ण अभिषेक किया। शनिचरी अमावस्या के आरंभ होते ही पूर्ण वैदिक मंत्रोंच्चार के बाद आचार्य द्वारा भगवान शनि देव का अभिषेक कराया। बीती रात भव्य श्रृंगार के बाद गर्भ ग्रह के द्वार दर्शनार्थियों के लिए खोल दिये थें।

मुरैना के ऐंती पर्वत पर भगवान शनिदेव का त्रैतायुगीन मंदिर हैं। यहां भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर श्रृद्धालु रात से ही दर्शन लाभ ले रहे है। प्रशासन ने श्रृद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिये व्यापक प्रबंध किये गये है। ऐंती पर्वत पर अनवरत प्रवाहित हो रही जल गंगा में स्नान के बाद श्रृद्धालु भगवान शनि देव को काली वस्तुओं, कपड़े, जूतों, बाल का दान कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा महिला पुरूषों के लिये पृथक-पृथक स्नानागार तैयार कराये गए हैं। वहीं नाई जोन, कपड़ा व जूता जोन भी अलग-अलग बनाए गए हैं।

देश भर के श्रृद्धालुओं द्वारा भण्डारे आयोजित किये जा रहे हैं। भगवान शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिचरी अमावस्या को अति विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन आज दिन भर होता रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। केंद्रीय कृषिमंत्री श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र व देश में समृद्धि के लिये भगवान का अभिषेक किया गया है। ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक मुरैना ने कहा कि सुरक्षा हेतु 7 सैकड़ा से अधिक बल तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com