देवास, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर सरकार द्वारा कई योजनाओं पर कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार द्वारा दौरे किए जा रहे हैं इस बीच ही आज सीएम शिवराज सिंह चौहान देवास पहुंचे जहां माँ तुलजा भवानी मंदिर और माँ चामुंडा मंदिर के दर्शन कर अवलोकन किया है।
सीएम शिवराज ने माँ तुलजा भवानी के दर्शन कर की प्रार्थना
इस संबंध में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माँ तुलजा भवानी के दर्शन कर चुनरी चढ़ा कर उनकी पूजा-अर्चना की और प्रदेश की जनता के जीवन में सुख-समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि लाने की प्रार्थना की। वहीं माँ तुलजा भवानी मंदिर और माँ चामुंडा मंदिर में प्रस्तावित विकासकार्यों का अवलोकन किया है।
शहर के पाँच वर्षीय प्रगति रोडमैप के प्रस्तुतिकरण में लिया हिस्सा
इस संबंध में, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास में नगर निगम द्वारा शहर के पाँच वर्षीय प्रगति रोडमैप के प्रस्तुतिकरण हेतु आयोजित बैठक में भाग लिया और नगर के विकास के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। जिसमें कहा कि, इसके उद्देश्यों की प्राप्ति तक हमारा यह प्रयास जारी रहेगा। नगर निगम द्वारा शहर के पांच वर्षीय प्रगति रोडमैप के प्रस्तुतिकरण का उद्देश्य देवास को भव्य स्वरूप देना है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।