कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक होलानी का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

देवास, मध्यप्रदेश: कोरोना संकट काल के बीच एक दुखद खबर सामने आई है, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं देवास ज़िले की बागली विधानसभा के पूर्व विधायक का निधन हो गया।
पूर्व विधायक होलानी का निधन
पूर्व विधायक होलानी का निधनSocial Media

देवास, मध्यप्रदेश। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जहां देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, वही इस बीच कई लोग अन्‍य बीमारी के चपेट में हैं, बता दें कि अब प्रदेश के देवास से एक दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक देवास जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन हो गया हैं, कांग्रेस के पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते गई भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं देवास ज़िले की बागली विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम होलानी का अल्प बीमारी उपरांत निधन हो गया है। पूर्व विधायक श्याम होलानी के निधन पर देवास विधायक, खातेगांव विधायक, हाटपिपल्या विधायक समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया हैं। बता दें कि श्याम होलानी कांग्रेस की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ थे।

बताते चलें कि श्याम होलानी लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे और 1998 में वे बागली क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे, वर्तमान में वे मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। देवास की राजनीति क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है।

MP कांग्रेस ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं देवास ज़िले की बागली विधानसभा के पूर्व विधायक श्री श्याम होलानी जी के निधन की दुखद ख़बर है, कांग्रेस परिवार शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये परिजनों यह दुख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा के लिये ईश्वर के चरणों में स्थान की कामना करता है।

पूर्व मंत्री ने जताया शोक

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर कहा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम होलानी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com