हाटपिपलिया में कमलनाथ की चुनावी सभा, कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने की अपील की

देवास, मध्यप्रदेश : कमलनाथ देवास ज़िले की हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
हाटपिपलिया में कमलनाथ की चुनावी सभा
हाटपिपलिया में कमलनाथ की चुनावी सभाSocial Media

देवास, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां तेजी से कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपलिया की चुनावी सभा को संबोधित किया। बता दें कि कमलनाथ का इंतज़ार के लिए यह लगा था जनसैलाब। कमलनाथ की हाटपिपलिया में जनसभा को किया संबोधित।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देवास ज़िले की हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति जी ने प्रदेश में बढ़तीं बलात्कार की घटनाओं को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दोपहर में हाटपिपलिया में सभा को संबोधित किया। वहीं उन्होंने कहा कि बोलना बहुत आसान है, लेकिन सरकार चलाना मुश्किल है। आज प्रदेश से किसान हमें पुकार रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, कहा-बड़ा सौदा छिपता नहीं, 15 साल का मांगा हिसाब।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, जनता ने तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय लिया था लेकिन आपको जनता का निर्णय कहाँ शिरोधार्य हुआ ? सौदेबाज़ी से, लोकतंत्र की हत्या कर, जनादेश का अपमान कर हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी। आपकी सरकार में प्रदेश की पहचान माफियाओं से, मिलावटखोरों से थी। हमने अपनी 15 माह की सरकार में आपके द्वारा सौंपे गये ख़ाली ख़ज़ाने से किसानों की कर्ज माफी की, माफियाओं -मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया,प्रदेश में निवेश लाने का काम किया, युवाओं को रोजगार देने का काम किया।

महिलाओं को सम्मान ,सुरक्षा प्रदान की ,प्रदेश में गौशाला का निर्माण शुरू कराया ,पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देने का काम किया ,कन्या विवाह की राशि बढ़ायी , सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाई ,जनता को सस्ती बिजली भी प्रदान की ,अतिवृष्टि से खराब फसलों का तत्काल मुआवजा भी दिया।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा-

वहीं आगे नाथ ने कहा शिवराज सरकार में प्रदेश के माथे पर लगे महिलाओं में अत्याचार में नंबर वन ,किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन ,बेरोजगारी में नंबर वन ,भ्रष्टाचार में नंबर वन ,मजदूरों के उत्पादन में नंबर वन,युवाओं की रोजगार के अभाव में आत्महत्या में नंबर वन प्रदेश के दाग को धोने का काम भी किया। प्रदेश की जनता इस सच्चाई को जानती है और उस जनता का अगला निर्णय भी हमें शिरोधार्य होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com