दुल्हन को लेने दूल्हा पहुँचा कुटुंब न्यायालय

मध्य प्रदेश के देवास में पति-पत्नी के विवाद का समझाैता दिलचस्प तरीके से किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान एक दूल्हा कोर्ट में घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा।
अदालत में पति-पत्नी की दोबारा शादी
अदालत में पति-पत्नी की दोबारा शादीSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के देवास में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, देवास में पति-पत्नी के विवाद का समझाैता अदालत में दिलचस्प तरीके से किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान एक दूल्हा कोर्ट में घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। दरअसल दो वर्ष से अलग रह रहे दंपति को कुटुब न्यायालय ने समझाइश देकर मिलवाया दोनों ने लोक अदालत में एक दूसरे को वरमाला डाली और दोबारा शादी कर एक दूसरे के हो गए।

मम्मी -पापा को एक साथ देख तीनों बच्चे खुशी से झूमे

बता दें कि, अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ पूरी बारात लेकर घोड़ी पर चढ़कर बैंड बाजों के साथ न्यायालय परिसर में दूल्हा पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ जीवन भर साथ रहने की कसम खाई और दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। और एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के चहरे पर खुशी नजर आई। इस अनूठे विवाह के साक्षी खुद न्यायाधीश और वकील बने। दूल्हे की मां ने अपनी बहू को नई साड़ी और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन को कोर्ट से लेकर गया।

वर्ष 2007 में हुआ था विवाह :

छोटा मालसापुरा की रहने वाली करूणा का विवाह बिंजाना के रहने वाले पवन कुमावत से वर्ष 2007 में हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। इस दौरान कई बार परिजनों की समझाइश भी दी गई। दोनों के तीन बच्चे हैं।

वर्ष 2017 में दोनों पति और पत्नी अलग-अलग हो गए। इस दौरान कोतवाली थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई। जिसके पवन कुमावत ने तलाक को लेकर न्यायालय की शरण ली। नेशनल लोक अदालत में कुटुब न्यायालय में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने दोनों को समझाइश दी। जिसके बाद दोनों सहमति जताई। दंपति ने आगे विवाद नहीं करते हुए बच्चों के भविष्य को देखते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का न्यायालय को आश्वासन दिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com