Dhar : घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमला
Dhar : घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमलाSocial Media

Dhar : घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमला, दो लोग घायल

धार, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के धार जिल में घर के बाहर आंगन में सो रहे परिवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें नाना और नातिन घायल हुए है।

धार, मध्यप्रदेश। एमपी में वन विभाग की सतर्कता के बावजूद भी जानवरों द्वारा लोगों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां जानवरों द्वारा किसी ना किसी का शिकार बनाया गया है। अब धार जिले में तेंदुए ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमे दो लोग घायल हो गए है।

मामला धार जिले के नालछा के पास का :

ये मामला धार जिले के नालछा के पास का है, नालछा ब्लॉक के ग्राम हैदरी में शनिवार सुबह घर के बाहर आंगन में सो रहे परिवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें एक पुरुष और एक बालिका घायल हुई है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार कर भर्ती किया गया है।

तेंदुए के हमले में नाना और नातिन घायल :

मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार घर के बाहर सो रहा था, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पहले तेंदुआ पत्नी पर दौड़ा, इसके बाद तेंदुए ने पति छगन पर हमला कर दिया। इसमें छगन को कई जगह चोट आई वहीं छाती पर पंजे के निशान लगे है। इसी बीच तेंदुए ने छगन को छोड़कर बालिका मनीषा पर हमला कर दिया। हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को मकान में घेर लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

गांव में सुबह-सुबह घटना होने से दहशत का माहौल :

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची, परिक्षेत्र सहायक नीमखेड़ा एवं स्टाफ नवलसिंह नरगेश ने बताया कि हमने टीम को गांव में भेजा है, वहीं गांव में सुबह-सुबह यह घटना होने से दहशत का माहौल है।

एमपी के कई जिलों में देखने को मिला है तेंदुए का आतंक

बताते चले कि, एमपी के कई जिलों में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। बीते दिनों ही इंदौर के चोरल वन रेंज के ग्राम दुधिया बावड़ी में तेंदुए ने घर के बाहर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया था, इस हमले से घायल 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।

Dhar : घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमला
इंदौर : 6 वर्षीय मासूम बच्ची को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार, हुई मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com