Dhar: प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकाल रहे लोगों को रोका तो किया हंगामा, फेंके पत्थर

धार, मध्यप्रदेश। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार जिले में जमकर बवाल हो गया, प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और लोगों की झड़प हो गई।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बवाल
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बवालSocial Media

धार, मध्यप्रदेश। आज ईद मिलाद उन नबी का पर्व है, ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार जिले में जमकर बवाल हो गया। बता दें कि, प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और लोगों की झड़प हो गई। पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकाल रहे लोगों को जब रोका तो जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक

मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुबह कई लोग जुलूस निकालने के लिए गुलमोहर कॉलोनी में जुटे थे। यहां से कई लोग जुलूस के रूप में बस स्टैंड होते हुए धान मंडी पहुंचे। इस दौरान जिन क्षेत्रों से होकर जुलूस निकला, वहां से भी लोग शामिल होते गए। जुलूस जब पिंजारवाड़ी क्षेत्र में पहुंचा तो वहां पुलिस ने पहले से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर बैरिकेड्स लगा रखा था। यहां जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की।

लोगों ने धक्का-मुक्की कर फेंके पत्थर :

जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस बल ने इन लोगों को रोका तो जुलूस में शामिल लोगों ने धक्का-मुक्की कर पत्थर फेंके, वही हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने बलप्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। इधर सूचना पर एडीएम सलोनी सिडाना व एडीशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे, हालांकि बड़ी संख्या के रूप में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के रूप में आगे बढ़ गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया

धार जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी, पुलिस व प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग के बजाए जब एक वर्ग के कुछ लोग परंपरागत मार्ग से जाने का दबाव बनाने लगे। इस पर इन लोगों को रोका। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी की। पुलिस ने तुरंत हालात संभाल लिए, इसके बाद में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकलवाया गया। आपको बताते चले कि जुलूस के लिए मार्ग निर्धारित किया गया था, लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने उटावद दरवाजा क्षेत्र में आकर परंपरागत मार्ग से जुलूस निकालने की कोशिश की। इसलिए जुलूस में बवाल हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com