दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया विवादित बयान- कलेक्टर को लेकर कहे ये अपशब्द

गुना, मध्यप्रदेश। एक बार फिर चर्चा में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह, इस बार दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दिया है।
Guna: दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया विवादित बयान
Guna: दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया विवादित बयानSocial Media

गुना, मध्यप्रदेश। राजनैतिक जगत में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर प्रायः भूचाल मचा हुआ रहता है, इस बीच अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि इस बार दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह के भाई के विवादित बोल:

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, बता दें कि महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने पर विधायक लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने कलेक्टर पर निशाना साधा, दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने कलेक्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं, उन्होंने कलेक्टर को लेकर कहा- तुम्हारी औकात क्या है, तुम जैसे कई कलेक्टर आए और गए कई और आएंगे।

शनिवार को लक्ष्मण सिंह की अगुआई में निकाली गई थी पदयात्रा

बताते चलें कि, मध्य प्रदेश में राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह की अगुआई में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई थी। मधुसूदनगढ़ इलाके के उकावद गांव के ढोका मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई और यहीं पर समापन किया गया। कलेक्टर से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए थे।

पदयात्रा के समापन के मौके पर लक्ष्मण सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं, पदयात्रा के समापन के दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि पीड़ितों के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे, इस मौके पर राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह और लक्ष्मण सिंह ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा- भाजपा को सभा की अनुमति दे दी जाती है, तब कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है, लेकिन कांग्रेस की रैली या फिर किसानों की आवाज उठाने पर कोरोना फैलता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com