सिंधिया के जाने से चंबल संभाग में कांग्रेस हो गई जीवित : दिग्गी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीजेपी के सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन, दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर किया पलटवार...
सिंधिया के जाने से चंबल संभाग में कांग्रेस हो गई जीवित : दिग्गी
सिंधिया के जाने से चंबल संभाग में कांग्रेस हो गई जीवित : दिग्गीSyed Dabeer-RE

मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट के बीच बीजेपी के सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन है। बता दें कि जहां प्रदेश में कोरोना का संकट हावी है वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जगत में बयानों और पलटवारों की सरगर्मी तेज हो गई है इस बीच ही कांग्रेस-बीजेपी नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्षों के तीर के जवाब तेजी से जारी है, फिर दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किया पलटवार।

बता दें कि बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सदस्यता अभियान के लिए ग्वालियर में हैं वहीं रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी ग्वालियर पहुंच गए, इस बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया है। दिग्विजय ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया, लेकिन सिंधिया ने अपने स्वार्थ के लिए पहले प्रदेश में सरकार गिरा दी और अब कांग्रेस पर कई आरोप लगा रहे हैं। दिग्गी ने अनूठे अंदाज़ में दिया जवाब कहा कि सिंधिया के जाने से चंबल संभाग में कांग्रेस जीवित हो गई है।

आगे दिग्विजय ने कहा कि सब कुछ देने के बाद भी पार्टी छोड़ दी हमे ये उम्मीद नहीं थी कि वह पार्टी छोड़कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास का एक प्लेटफॉर्म होता है। वह कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। राजनीति में भी कुछ मर्यादाएं होती हैं। दिग्विजय ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला है कहा कि प्रदेशभर में आदेश देकर दिए गए है कि धार्मिक आयोजनों में पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है। लेकिन खुद भाजपा के लोग पंडाल रहे हैं। ऐसे कई मुद्दे पर साधा निशाना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com