विकास दुबे के केस में दिग्गी का सरकार पर तंज, कहा प्रायोजित सरेंडर है

भोपाल, मध्यप्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, दिग्गी ने सरकार पर कसा तंज।
विकास दुबे के केस में दिग्गी का सरकार पर तंज
विकास दुबे के केस में दिग्गी का सरकार पर तंजSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। संकटकाल के बीच उत्तरप्रदेश का मोस्टवांटेड विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाने के दौरान गिरफ्तार किया है वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी। इस मामले पर तेजी से बयान-बाजी जारी है अब हाल में विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय।

दिग्विजय सिंह ने कहा- बता दें कि मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ाया है इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले में कहा कि मध्य मध्यप्रदेश पुलिस झूठा श्रेय ले रही है। विकास दुबे को किसी मध्यप्रदेश पुलिसवाले ने नहीं, बल्कि एजेंसी के एक गार्ड ने पकड़ा है। बता दें कि शर्मा ने कहा है कि महाकाल मंदिर में जो पुलिस सुरक्षा एजेंसी लगी है, वह बीजेपी के सांसद की एजेंसी है उस एजेंसी के गार्ड ने विकास को पकड़ा है।

जिनको लगता है महाकाल की शरण में पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं: गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी पर CM आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री जी को देना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि इस फोटे से क्या लगता है मध्यप्रदेश पुलिस को पूर्व जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो इस गेंगस्टर को मंदिर में प्रवेश कैसे मिल गया? क्या सीसीटीवी पर पुलिस की नज़र थी? अब भाजपा मध्यप्रदेश पुलिस को सम्मानित करना चाहती है किस बहादुरी के लिए?

वहीं आगे उन्होंने कहा है कि मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जॉंच की मॉंग करता हूँ। इस कुख्यात गेंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं जांच होना चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।

यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है।
दिग्गी सिंह ने कहा-

आपको बता दें कि विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की ओर से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं, इससे पहले विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान आया था और पीसी शर्मा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए कहा ये तो महाकाल का प्रभाव था, जो इतना बड़ा आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार हुआ है। मप्र इस तरह के गैंगस्टर के लिए चारागाह बन गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com