दिग्गी बौखलाए: राज्य और केंद्र की BJP पर लगाए सत्ता गिराने के आरोप

राज्य से लेकर केंद्र तक की भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने लगाया सत्ता षड्यंत्र के आरोप।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Social Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश की सियासत में राजनैतिक दलों के बीच खींचतान जारी है इसके चलते ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जमकर हमला बोला। संसद के परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं पर मध्यप्रदेश में सरकार को अस्थिर करने का लगाया आरोप।

पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा

इस मामले में पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि, जब से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से बीजेपी नेता सत्ता षड्यंत्र रच रही है। दिग्विजय सिंह ने मप्र बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है-प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत में दिग्गी ने बीजेपी, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा-

मैं बीजेपी के लोगों को सचेत कर देना चाहता हूँ कि वे इसे कर्नाटक न समझें, मध्यप्रदेश का एक अलग राज्य है और यहाँ पर जो भी कार्रवाई हो रही है वह अब केंद्र के इशारे पर हो रही है, वे ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे।

भारतीय जनता पार्टी का पलटवार :

इस आरोप पर बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने किया पलटवार कहा- दिग्विजय सिंह झूठी अफवाह फैला रहे हैं। अगर उनके पास कोई सबूत है तो देखिए यह अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद है।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने इस आरोप पर कहा सनसनी पैदा करने के लिए झूठ बोलना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। हो सकता है कि वह मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल करना और उनका महत्व दिखाना चाहता था, इसीलिए वह इस तरह के आरोप लगा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com