दिग्विजय सिंह ने दी ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती
दिग्विजय सिंह ने दी ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौतीSocial Media

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोला बड़ा हमला, कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए सिंधिया पर हमला बोला है, कहा- इतिहास साक्षी, एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ियां भी ऐसा ही करती हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का सामने आया बड़ा बयान। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बयान देते हुए कहा- इतिहास साक्षी, एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ियां भी ऐसा ही करती हैं।

सिंधिया पर दिग्विजय का हमला :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- इतिहास गवाह है कि एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी करती है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तो बन गई थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपए ले गए एक-एक विधायक का। अरे, कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए, इसका मैं क्या करूं, किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।

दिग्गी ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रोटेशन प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, वही फिर से है, जबकि रोटेशन पद्धति के अनुसार एक तिहाई सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण में बदलाव किया जाना था।

सभा करने मधुसूदनगढ़ पहुंचे थे दिग्विजय

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव पहुंचे थे। बता दें कि, यह पार्वती नदी पर बनने वाले बांध में गांव डूब में जा रहा है। इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे थे, वहां ग्रामीणों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था। इस बीच दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए BJP पर निशाना साधा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com