सीएम शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह
सीएम शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे दिग्विजय सिंहSocial Media

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे दिग्विजय

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले फर्जी वीडियो को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आज दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाना भोपाल जा कर FIR दर्ज कराने की मांग की।

मध्यप्रदेश। प्रदेश राज्यसभा चुनाव से पहले फर्जी वीडियो को लेकर सियासत जारी हैं। फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आमने-सामने आ गए हैं। पहले भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई। वहीं आज दिग्विजय सिंह ने एक साल पुराने राहुल गांधी के वीडियो को एडिट करने का आरोप लगाकर सीएम शिवराज सिंह पर FIR दर्ज करने की मांग की हैं।

सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गए दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, एन पी प्रजापति चंद्रप्रभाष शेखर और कई कांग्रेस नेता क्राइम ब्रांच थाने में पहुंचे। पुलिस को आवेदन पत्र सौंपने के बाद दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की शिकायत पर मुझपर और 11 लोगों पर FIR दर्ज की गई और उसे प्रचारित किया गया। अब मैं चाहता हूं कि इसी तरह शिवराज सिंह पर FIR दर्ज होनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी का फर्जी वीडियो ट्वीट किया था।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कहा कि अगर मेरे खिफाल एफआईआर हुई है, तो शिवराज के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। अगर पुलिस केस दर्ज नहीं करती है, तो मैं इसके लिए कोर्ट जाऊंगा। जब तक मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com