ग्वालियरः दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर जवाबी तंज

ग्वालियर, मध्यप्रदेशः प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जवाबी तंज पेश करते हुए कहा कि, जहां दिल नहीं मिलते वहां लोग सत्ता के लिए इकट्ठे हो जाते है।
दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर जवाबी तंज
दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर जवाबी तंजDeepika Pal - RE

हाइलाइट्सः

  • दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना।

  • कहा - जहां दिल नहीं मिलते, वहां सत्ता के लोग इकट्ठे हो जाते है।

  • देश की समस्याओं पर ध्यान दे प्रधानमंत्री मोदी।

  • विधान परिषद के गठन से मिलेगा फायदा।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है वही महाराष्ट्र के नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद की सत्ता को लेकर हो रही खींचतान पर तंज किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का बयानः

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अपने बयान में कहा कि, सत्ता के लालच में ऐसे गठबंधन होते है जहां लोगों के आपस में दिल नहीं मिलते लेकिन सत्ता के लिए इकट्ठे हो जाते हैं। यहाँ बात अब 50-50 की हो रही है जिसमें गठबंधन कश्मीर के पीडीपी और बीजेपी के बीच भी था लेकिन भाजपा कर्ताओं ने सभी पीडीपी नेताओं को जेल में डाल दिया था। वहीं भाजपा और शिवसेना का गठबंधन भी सत्ता के लिए हो रहा है यहा कोई विचारधारा स्थापित नहीं हो रही है।

देश की समस्याओं पर ध्यान दे पीएम मोदीः

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर निशाना साधते हुए कहा कि, देश में बढ़ रही बेरोजगारी की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए वहीं देश के बैंको की हालत बिगड़ रही है जिससे आर्थिक अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। जब प्रधानमंत्री मोदी से इस विषय बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात की जाती है तो वे आतंकवाद और पाकिस्तान की बात करते है इन समस्याओं की ओर उनका ध्यान नहीं जाता।

सरकार द्वारा नई योजना गोल्ड कंट्रोल एक्ट लाया जा रहा है जिसमें नागरिकों को सीमित सोना रखने के लिए कहा जाएगा।

विधान परिषद के गठन से मिलेगा कई वर्गो को फायदाः

प्रदेश में विधान परिषद के गठन को लेकर सिंह ने कहा कि, इसका गठन होने से समाज के कई वर्गो के लोगों को मौका मिलेगा और उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो चुनाव नहीं लड़ सकते।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co