दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर निशाना साधा
दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर निशाना साधाSocial Media

दिग्गी का तंज- 'एक और कार्यकाल मिलने पर मोदी संविधान भी बदल दें, तो कोई आश्चर्य नहीं'

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है, ट्वीट कर दिग्गी ने कही ये बात...

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और कार्यकाल मिलने पर यदि संविधान भी बदल दें तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए यह बात कही।

दिग्गी ने ट्वीट के माध्यम से फिर पीएम मोदी पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से आज फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "यशवंत सिन्हा जी, यह तो केवल एक शुरूआत है। प्रथम विश्व युद्ध में हिटलर ‘‘कापरेरल‘’ (सेना में कनिष्ट अधिकारी) था और बाद में उन्होंने स्वयं को जर्मनी सेना का कमांडर इन चीफ घोषित कर दिया था। यदि मोदी संसद में एक और कार्यकाल मिलने पर संविधान परिवर्तित कर स्वयं को राष्ट्र का स्थायी प्रमुख घोषित कर दें, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा"

दरअसल पीएम मोदी के दीपावली पर्व सेना के जवानों के बीच मनाने के दौरान सेना की गणवेश जैसे वस्त्र धारण करने के मुद्दे पर दिग्गी और कतिपय राजनेता उन पर एक दो दिन से निशाना साध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कल भी इस संबंध में ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए कहा था कि "क्या कोई नागरिक सेना की गणवेश पहन सकता है। क्या जनरल रावत या रक्षा मंत्री जी इस पर स्पष्टीकरण देंगे"

दिग्गी ने इसके अलावा आज ही ट्वीट के जरिए ‘संघ’ पर भी हमला बोला :

वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने इसके अलावा आज ही ट्वीट के जरिए ‘संघ’ पर भी हमला बोला, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ की विचारधारा देश को बर्बाद कर रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘बांटो और राज करो’ और ‘बार-बार झूठ बोलो’ की नीति पर कार्य करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co