यूजर्स ने किया ट्रोल
यूजर्स ने किया ट्रोलSyed Dabeer Hussain - RE

नेहरू और मोदी पर किए ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए दिग्गी, यूजर्स ने किए कमेंट्स

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक बार फिर दिग्विजय सिंह अपने ट्वीट की वजह से लोगों की नजर में आ गए हैं, नेहरू और पीएम मोदी पर किए ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्वीट की वजह से लोगों की नजर में आ गए हैं, बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पीएम मोदी पर किए ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह।

फ़ोटो शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के आइंस्टाइन के साथ एक फोटो और नरेंद्र मोदी के साथ बाबा रामदेव का फोटो शेयर किया है, फ़ोटो शेयर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है, यह चित्र ही काफ़ी है।

लोगों ने दिग्गी के ट्वीट कर कई भद्दे और मजाकिया कमेंट्स किए

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पीएम मोदी पर किए ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह जमकर ट्रोल हुए, लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कई भद्दे और मजाकिया कमेंट्स किए हैं। वहीं, भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि हद कर दी आपने।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने लिखा-

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने दिग्विजय सिंह के ट्विटर पर लिखा- राजा साहब, ठरकी पन की हद होती है। कम से कम आज तो पंडित जवाहरलाल नेहरू को बख्श देते, पता नहीं था कि आपको इस पोस्ट पर क्या असर होगा, बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी, आज अपने नेहरू जी पर कीचड़ उछाला है, शर्मा ने कहा- हद कर दी आपने।

वहीं लोगों ने कई भद्दे और मजाकिया कमेंट्स कर दिग्विजय सिंह को ट्रोल किया है। एक यूजर्स ने नेहरू के साथ एक महिला का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस परिवार के अंग्रेजों के लिए प्रेम जगजाहिर है, नेहरू का एडविना माउंटबेटन के लिए स्नेह भी सब ने देखा है।

वहीं आगे एज यूजर्स ने लिखा कि कैसे-कैसे मूर्ख नेता भरे पड़े हैं कांग्रेस में? एक फोटो दिखा कर क्या साबित करना चाहते हो? वैसे धीरेन ब्रह्मचारी के विषय में कुछ कहना है? वो किसका योग गुरु था पता है ना? अब क्या फोटो डालो।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राम मंदिर मुद्दे के बेतुके बयान पर ट्रोल हो चुके हैं, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर सवाल खड़े किये थे, कई यूजर्स ने दिग्गी को जमकर ट्रोल किया था नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- राम मंदिर मुद्दे पर दिग्गी के बेतुके बयान पर यूजर्स ने किया ट्रोल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com