दिग्गी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मुख्यमंत्री उपचार योजना लेकर कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा है, दिग्गी ने कहा मुख्यमंत्री उपचार योजना का लाभ उन्हें भी दें जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते।
दिग्विजय सिंह ने शिवराज को लिखा पत्र
दिग्विजय सिंह ने शिवराज को लिखा पत्रSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का संकटकाल जारी है वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के दौर में कोरोना को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने के साथ ही पत्रबाजी भी की जा रही है, इस बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र लिखा है, दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखकर कही यह बात।

दिग्विजय सिंह ने शिवराज को पत्र लिखकर कही ये बात

एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना को अस्थाई तौर पर कोविड के इलाज के लिए लागू करना मध्यप्रदेश सरकार की अच्छी पहली है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार 'मुख्यमंत्री उपचार योजना' का लाभ उन्हें भी दें जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा-

मध्यप्रदेश में लगभग 2.5 करोड़ लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, शेष 6.5 करोड़ लोग इस योजना के अंतर्गत नही आते हैं। इनमें लगभग 80% गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैं जो निजी अस्पतालों में कोरोना का मंहगा इलाज करवाने में असमर्थ हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन को इन लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए।

आपातकाल में अपने नागरिकों के जीवन की रक्षा करना शासन का प्रथम कर्तव्य है जिसे सरकार को निभाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा -

बताते चलें कि इससे पहले 6 मई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज को पत्र लिखा था तब दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मध्यप्रदेश में कोविड महामारी के अनियंत्रित होने और संक्रमण दर लगातार 20% से अधिक बने रहना चिंता का विषय है, दिग्विजय ने कोरोना के नियंत्रण के लिए शिवराज को कई सुझाव दिए थे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- कोरोना पर नियंत्रण को लेकर दिग्गी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com