सिंधिया के ट्विटर अपडेट पर बोले दिग्विजय
सिंधिया के ट्विटर अपडेट पर बोले दिग्विजयSocial Media

भोपाल: सिंधिया के ट्विटर अपडेट पर बोले दिग्विजय

भोपाल, मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता सिंधिया के ट्वीटर बायो मामले पर अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी बयान आया है।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीटर प्रोफाइल मामले पर अब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, प्रोफाइल में क्या गलत लिखा गया है सही लिखा है क्या कांग्रेस में जनसेवक नहीं होते है? इसे राजनीति के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि :

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर की प्रोफाइल में जो बदलाव किए हैं वह गलत नहीं हैं सही लिखा गया है। हर व्यक्ति को ट्वीटर हैंडल पर लिखने का अधिकार है। मैं स्वयं भी अपनी प्रोफाइल को छोटी करता हूं और कांग्रेस में जनसेवक नहीं होते हैं क्या? सिंधिया के भाजपा में जाने की बातों का खंडन करते हुए कहा कि, सिंधिया ने साफ कह दिया है कि, वह पार्टी में हमेशा रहेगें इसे राजनीति के नजरिए से देखना सही नहीं है।

सिंधिया ने ट्वीटर बायो में किया था बदलाव :

बता दें कि, गत दिवस कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रोफाइल और बायो को लेकर बदलाव किए थे, जिसमें उन्होने कांग्रेस नेता की जगह जनसेवक और किक्रेट प्रेमी करते हुए अपडेट किया था, जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस पार्टी से अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। वहीं पक्ष और विपक्ष नेताओं और मंत्रियों द्वारा इस मामले पर प्रतिक्रिया दी जा रही थी।

जिसके बाद सिंधिया ने स्वयं इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि, लोगों की सलाह पर मैंने अपने बायो को छोटा किया है। जिस तरह की अफवाहें आ रही हैं वह निराधार हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com