बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आई शिवराज के नाम दिग्विजय की पाती
बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आई शिवराज के नाम दिग्विजय की पातीPriyanka Yadav - RE

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आई शिवराज के नाम दिग्विजय की पाती

कोरोना संकट के बीच कांग्रेस के नेता दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा सुर्खियां में बने रहते हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय ने कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को घरों में भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा
दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा Social Media

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्र में ये भी लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार को पंजाब सरकार की तर्ज पर इस काम को अंजाम देना चाहिए, पंजाब सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये योजना की सुविधा दे रही हैं। पंजाब सरकार बच्चों को मिड डे मील के तहत उनके घर भोजन पहुंचा रही है।

गरीबों के सामने समक्ष आय का संकट: बता दें कि देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते हर जगह लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है जिस वजह से गरीब-मजदूरों के कामकाज बंद हैं। इन गरीबों के सामने समक्ष आय का संकट खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी ओर इन परिवारों के बच्चों को मध्याह्न का भोजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में MP सरकार को भी पंजाब सरकार की तर्ज पर ऐसा काम करना चाहिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com