इंदौर : दिग्विजय ने ट्वीट कर आशंका जताई, निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे?

इंदौर, मध्य प्रदेश : मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त संज्ञान लें, भाजपा बोली- भीड़ देखकर कांग्रेस के होश उड़े।
दिग्विजय ने ट्वीट कर आशंका जताई, निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे?
दिग्विजय ने ट्वीट कर आशंका जताई, निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे?Social Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। सांवेर में सीएम-सिंधिया की सभा में प्रशासन द्वारा 600 बसें जुटाने के मामले में राजनीति गरमाई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की। सांवेर में शनिवार को नर्मदा परियोजना भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सभा हुई इसमें जिला प्रशासन द्वारा 600 बसें जुटाने पर राजनीति गरमा गई है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इस पर ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा- सीईसी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। सांवेर उपचुनाव में जो बसें जुटाई गईं उनमें डीजल शासकीय अधिकारियों द्वारा भरवाया गया। जिस अधिकारी ने डीजल भरवाने के निर्देश दिए उस पर कार्रवाई होना चाहिए। भाजपा से भी स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव होने पर भी आशंका जताई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है।

भाजपा बोली- भीड़ देख होश उड़े :

मामले पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सांवेर में जब कमलनाथ आए तो मुट्ठी भर लोग जुटे। शिवराज-सिंधिया को सुनने हजारों लोग उमड़े। वीडियो में भीड़ देख कांग्रेस के होश उड़ गए। इसी कारण इतना बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है। सोनकर, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला ने भी कहा कि सभा की सफलता लोगों का उत्साह और नर्मदा परियोजना की सौगात से कांग्रेस बौखला गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com