दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
दिग्विजय सिंह का बड़ा बयानSocial Media

दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाया सिद्धा पहाड़ के खनन की साजिश का आरोप, ट्वीट कर कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए आज फिर भाजपा को घेरा, आरोप लगाते हुए कहा कि, सिद्धा पहाड़ सनातन धर्म में अहमियत रखता है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए फिर भाजपा को घेरा है। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी पर सतना जिले स्थित सिद्धा पहाड़ के खनन की साजिश का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ये पहाड़ सनातन धर्म में अहमियत रखता है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, सतना ज़िले में हमारे सनातन धर्म व आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम की यात्रा में सिद्धा पहाड़ का महत्व जानिए। इस पहाड़ को भाजपा का खनन माफिया खनिज निकालने का षड्यंत्र कर रही है। क्या इसका विरोध नहीं करना चाहिए?

इसके साथ ही दिग्गी ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट का लिंक डाला है, जिसमें उन्होंने रामायण के संदर्भ देते हुए सिद्धा पहाड़ का पूरा इतिहास प्रदर्शित किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि भगवान राम के वनगमन पथ पर स्थित सतना जिले के सिद्धा पहाड़ को खोदने की अनुमति राज्य सरकार देने जा रही है। आस्था के केंद्र इस पहाड़ पर सतना जिले के खनन कारोबारियों को खनन की परमिशन देने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लोक सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है।

आगे दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, एक दशक पहले 2011-12 में भी सरकार ने इसकी कोशिश की थी, लेकिन तब स्थानीय विरोध के चलते कार्यवाही रुक गई थी और तबके सतना कलेक्टर के. के खरे ने सभी अनुमतियाँ/अनुज्ञप्तियां निरस्त कर उस क्षेत्र को खनन मुक्त घोषित कर दिया था। अब पर्यावरणीय स्वीकृति के नाम पर फिर कार्यवाही शुरू की गई है।

बताते चलें कि, पौराणिक और पुरातात्विक महत्व वाले रामायण कालीन सिद्धा पहाड़ में खनिज उत्खनन की अनुमति दिए जाने के मामले में विंध्य क्षेत्र ही नही प्रदेश भर में सियासी भूचाल आ गया है। इसके पहले इस मामले को लेकर लगातार विरोध सामने आ रहा था। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ समेत सतना जिले के कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे का विरोध करना शुरु कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com