Digvijaya Singh ने किया जमकर डांस
Digvijaya Singh ने किया जमकर डांसSocial Media

"भारत जोड़ो यात्रा" में Digvijaya Singh ने किया जमकर डांस, ट्वीट कर खुद को बताया 75 साल का युवक

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक नया अंदाज देखने को मिला, इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने ढोल-मांदल पर जमकर किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। अब भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh ) का एक अलग अंदाज देखने को मिला, इस यात्रा के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ढोल-मांदल पर जमकर किया और ट्वीट कर खुद को 75 साल का युवक बताया है।

डांस के वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय ने लिखा-

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डांस के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों नहीं कर सकता? कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल के साथ दौड़ते देखा। आप उतने ही बूढ़े हैं जितना आप महसूस करते हैं और अगर हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं? वहीं पीसी शर्मा ने इसे “दिग्विजय रंग”  कैप्शन के साथ शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें, इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान दिग्गी का नया अंदाज देखने को मिला। दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल पर जमकर थिरके है, उनके डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा जारी है :

कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा जारी है, इस दौरान राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं का कारवां भी चल रहा है। इस समय कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा का कारवां चल रहा है। बता दें, इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी भारी बारिश के बीच जनसभा करते नजर आए थे। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ जुड़ीं, उन्होंने भी पैदल यात्रा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com