दिग्गी का बयान- भूतपूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले आरक्षण का BJP सरकार ने नहीं किया पालन

भोपाल, मध्यप्रदेश : दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि, उनके कार्यकाल में शासकीय सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया गया था, जिसका पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया।
दिग्गी का बयान
दिग्गी का बयानSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है। आज दिग्विजय सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके कार्यकाल में शासकीय सेवा में भूतपूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले आरक्षण का भाजपा सरकार ने पालन नहीं किया।

भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण का पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया : दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा हैं कि, उनके कार्यकाल में शासकीय सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया गया था, जिसका पालन भाजपा सरकार ने नहीं किया। इसके कारण भूतपूर्व सैनिकों को उच्च न्यायालय में जाना पड़ा। अब किस उम्मीद से देश के बेरोज़गार अग्निपथ योजना में दिए जा रहे आश्वासन को स्वीकार करें।

दिग्विजय सिंह ने कहा-

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सेना के सेवानिवृत्त कितने अधिकारियों व जवानों को राज्य सरकार में शासकीय सेवाओं में भर्ती किया गया, इसके सही आंकड़े देख लिए जाएं।

देशभर में अग्निपथ योजना का भारी विरोध :

बता दें, थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना को मंजूरी मिलने के बाद जहां केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर सेना प्रमुख तक, इस नई योजना की तारीफ की गई, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सवाल उठा रही है। केंद्र सरकार की इस योजना का कांग्रेस भी विरोध कर रही है और इसे अग्निपथ नहीं अग्निकुंड कह रही है।

बीते दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सेना की नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा है कि अब क्या ऐसी "टेंपरेरी अप्रोच" से भारत भूमि की रक्षा होगी और ऐसे भारत माता के सम्मान की सुरक्षा होगी? असली राष्ट्रभक्ति सामने आ रही है, यह अग्निपथ है या अग्निकुंड ?

दिग्गी का बयान
कमलनाथ का सेना की नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना, कहा- ये अग्निपथ है या अग्निकुंड?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com