सीधी : विकलांग सुनीता को मिला सहारा, जिला प्रशासन ने किया आत्मनिर्भर

सीधी, मध्य प्रदेश : रैन बसेरा सीधी से आई 27 वर्षीय दिव्यांग सुनीता गोस्वामी ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी समस्या का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा, मिली ट्राई सायकल की सौगात।
विकलांग सुनीता को मिला सहारा
विकलांग सुनीता को मिला सहाराShashikant Kushwaha
Submitted By:

सीधी, मध्य प्रदेश। रैन बसेरा सीधी से आई 27 वर्षीय दिव्यांग सुनीता गोस्वामी ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी समस्या का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा और उन्हें सहजता से इसका लाभ प्राप्त होगा। सरकारी मदद जरूरत मंद को मिलने में काफी समय लगता है तो वहीं कुछ मामलों में देखने मे आया है कि प्रशासनिक मदद में लगने वाला समय केवल जिम्मेदार अधिकारियों के सामने मामला आने के बाद त्वरित कार्यवाही कर समस्याओं का निराकरण कर हितग्राही को उसका लाभ जल्द मिल जाता है ऐसा ही एक मामला सीधी जिले में भी देखने को मिला।

जानें पूरा मामला :

सुनीता ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी को बताया कि दोनों में पैर से विकलांग हो जाने के कारण वे चलने में असक्षम है। उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होने कहा कि यदि हमें ट्राई सायकल प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेगें और कहीं भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री चैधरी ने सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से ट्राई सायकल प्रदान करायी गयी।

खाद्यान्न और पेंशन मिल रहा प्रतिमाह :

सुनीता ने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 600 रुपये प्रतिमाह मिलती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत उन्हें खाद्यान भी प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर श्री चौधरी ने सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से ट्राई सायकल प्रदान करायी है जिससे कि समस्या का त्वरित निराकरण होने से सुनीता गोस्वामी द्वारा खुशी व्यक्त की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co