भाजपा के आंदोलन पर कमलनाथ सरकार में मंत्री का विवादित बयान
भाजपा के आंदोलन पर कमलनाथ सरकार में मंत्री का विवादित बयान Social Media

भाजपा के आंदोलन पर कमलनाथ सरकार में मंत्री का विवादित बयान

भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर मंत्री इमरती देवी ने मीडिया से चर्चा करते हुए विवादित बयान दिया है। कांग्रेसी हाथी तो भाजपा को कुत्ते की संज्ञा दी।

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में शुक्रवार को भाजपा के आंदोलन को लेकर कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया है। जिसके चलते प्रदेश की राजनीतिक सियासत गरमा गई है। मंत्री ने कहा, "कांग्रेसी हाथी हैं, चलते हैं और कुत्ते भौंकते रहते हैं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।"

इमरती देवी ने कहा कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को माफिया बनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो पहले साइकिल से चलते थे अब वह क्या हो गए हैं। उन्होंने राजगढ़ की घटना का जिक्र आने पर कहा कि, प्रदेश सरकार अपना काम कर रही है। हमें भाजपा की चिंता नहीं है।

कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी के इस बयान का पलटवार करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सत्ता के अहंकार और मद में इतना चूर नहीं होना चाहिए कि आप विपक्ष को कुछ भी कहें। यह लोकतंत्र है, विरोध करने का विपक्ष का अपना अधिकार है। कांग्रेस सरकार यदि यह चाहती है कि, इन अधिकारों को वह कुचल देगी, तो हम कहते हैं कि हम इस कुचलने वाली मानसिकता को ही कुचल देंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, यह लोकतंत्र को कुचलने वाली मानसिकता लोकतंत्र को कुचलेगी। लोकतंत्र को कुचलने वाले कभी सफल नहीं हुए हैं और अब भी ऐसे लोग सफल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री जी को स्वयं विचार करना चाहिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com