डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज- राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को लेकर कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए।
डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज
डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंजSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान (Narottam Mishra statement) सामने आया है, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसने समेत कई मुद्दों पर बयान दिए है, राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात।

मिश्रा ने राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा पर कसा तंज

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा पर तंज कसते हुए कहा- इससे अच्छा क्या हो सकता है। यही तो बदलाव हो रहा है, विपक्ष के अन्य नेता भी अब देवी देवताओं की पूजा कर रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए! आज कोट पर जनेऊ धारण करने वाले राहुल गांधी वैष्णो देवी की यात्रा, अरविंद केजरीवाल गणेश की स्थापना, ममता दीदी दुर्गा मंत्र का जाप, मायावती के मंच पर स्वस्तिवाचन, अखिलेश यादव कृष्ण मंदिर बनवा रहे हैं।

सीएम की जनदर्शन यात्रा पर कांग्रेस के तंज पर मिश्रा का पलटवार

वहीं, सीएम की जनदर्शन यात्रा पर कांग्रेस के तंज पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे सीएम जनता को भगवान मानते हैं। इसलिए दर्शन करने उनके पास जाते हैं। कमलनाथ तो बंगले पर रहते हैं। कभी भोपाल, कभी दिल्ली पर कभी कभी जनता को दर्शन देते हैं।

कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा ने जमकर साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि भूपेंद्र को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचता हैं। कांग्रेस की सोच व राजनीति सिर्फ ट्विटर-परिवारवाद तक सीमित रह गई हैं। गांधी परिवार, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह इसका प्रमाण हैं। नरोत्तम मिश्रा बोले- राजनीतिक रोटियां सेंकना कांग्रेस की फितरत है। खरगोन मामले में भी कांग्रेस यहीं कर रही है। कमलनाथ पहले 15 महीने की अपनी सरकार में दलितों-आदिवासियों पर हुए अत्याचार का जवाब दें।

कोरोना को लेकर नरोत्तम मिश्रा बोले :

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है, पिछले 24 घंटे में 12 नए केस आए हैं, जिसमें 6 केस अकेले इंदौर के हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 139 और रिकवरी रेट 98.60% हैं। प्रदेश में कल कोरोना के 61,697 टेस्ट हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com