छापेमारी में खुला MP के करोड़पति क्लर्क का राज
छापेमारी में खुला MP के करोड़पति क्लर्क का राजSocial Media

छापेमारी में खुला MP के करोड़पति क्लर्क का राज, इस मामले को लेकर कांग्रेस ने BJP को जमकर घेरा

भोपाल, मध्यप्रदेश: EOW की छापेमारी कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी की करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ, इस मामले को लेकर कांग्रेस ने BJP पर जमकर हमला बोला है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) छापे में काली कमाई के राज लगातार खुलते जा रहे है। इस बीच बुधवार को मप्र के चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क के घर पर EOW की और से की गई छापेमारी में अकूत काली कमाई का पता चला है, इतनी दौलत देख जांच करने पहुंचे अफसर भी दंग रह गए।

छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति :

बुधवार को भोपाल में EOW ने बैरागढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक क्लर्क के घर पर छापा मारा, इस दौरान क्लर्क के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली। क्लर्क हीरो केसवानी के घर 85 लाख रूपये नगद जब्त किये जा चुके हैं, इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपये मूल्य की ज़मीन और मकान के दस्तावेज जब्त किये गए है।

करोड़ो के घोटाले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने क्लर्क को किया सस्पेंड

मिली जानकारी के मुताबिक करोड़ो के घोटाले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है, हीरो केसवानी को सागर मेडिकल कॉलेज में अटैच किया गया है। इस मामले में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने भी जांच शुरू कर दी है। वहीं छापेमारी के दौरान क्लर्क ने फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आय से अधिक के मामले में EOW की रेड के दौरान क्लर्क के घर मिली करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर कांग्रेस ने BJP पर हमले तेज कर दिए-

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, शिव'राज में करोड़पति क्लर्क : स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क हीरो केसवानी के घर में पड़े छापे में करोड़ों रुपये पकड़ाए, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ तस्वीरें सामने आईं। शिवराज जी,ये पैसा किसका है? असली दोषियों पर ED कब कार्यवाही करेगी? ये है भाजपा के 18 सालों का हासिल।

दिग्गी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना:

क्लर्क हीरो केसवानी के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने का खुलासा होने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ भ्रष्ट क्लर्क हीरो केसवानी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- यदि भाजपा विधायक के निकट के क्लर्क के घर अकूत संपत्ति मिली है तो माननीय विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री के संपत्ति का आंकलन आप स्वयं कर सकते हैं।

दिग्गी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना
दिग्गी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशानाSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com