मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए

मध्य प्रदेश के सिवनी में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिन में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके।
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गएSocial Media

मध्य प्रदेश के सिवनी में शनिवार दोपहर 12.48 बजे और शाम 6.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए इस विषय में जानकारी देते हुए भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सिवनी जिले के 22.00 उत्तरी अक्षांश 79.70 पूर्वी देशांतर के निकट शनिवार शाम करीब 6.16 बजे 3.5 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

मध्य प्रदेश के सिवनी में शनिवार को आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 थी। हालांकि इससे जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि दोपहर में हुए भू-कंपन से घरों में पलंग, कुर्सी-टेबल, सोफा, खिड़की-दरवाजे सहित भवन कांप गए। पांच से 10 सेकंड के लिए लोगों को लगा जैसे पैरों तले जमीन खिसक रही है।

मध्य प्रदेश के सिवनी में शनिवार को आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 थी। हालांकि भूकंप के झटके महसूस हुए तो घर, दुकान, बैंक व दफ्तर में मौजूद लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए। भैरोगंज, शुक्रवारी, गंजवार्ड, मरझोर, गांधी वार्ड, बारापत्थर, बरघाट रोड, कटंगी रोड, डूंडासिवनी सहित शहर के अन्य इलाकों में कंपन महसूस हुआ। कुछ घरों की दीवारों में दरारें भी आ गई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com