नौकरानी पर बुरी नीयत रखने वाला बुजुर्ग तीसरी बार में गिरफ्तार

महिला के साथ अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश हर रोज एक नया कलंक अपने माथे पर मढ़ रहा है, ऐसा ही एक और मामला इंदौर जिले से सामने आया है।
नौकरानी पर बुरी नीयत रखने वाला बुजुर्ग तीसरी बार में गिरफ्तार
नौकरानी पर बुरी नीयत रखने वाला बुजुर्ग तीसरी बार में गिरफ्तारSocial Media

राज एक्सप्रेस। महिला के साथ अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश हर रोज एक नया कलंक अपने माथे पर मढ़ रहा है, ऐसा ही एक और मामला इंदौर जिले से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग आदमी एक काम वाली बाई पर बुरी नजर रखता था, बुजुर्ग आदमी महिला के साथ आये दिन छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था।

क्या था मामला :

मामला इंदौर जिले का है मिली जानकारी के अनुसार महिला छत्रीपुरा में रहती है। वे घरों में खाना बनाने का काम करती है। एक 74 साल के बुजुर्ग आदमी की नजर काम वाली बाई पर थी। दरसअल बुजुर्ग आदमी महिला को आये दिन परेशान करता था। रास्ते में उसे अश्लील इशारे करता था और शादी के लिए दवाब डालता था। महिला बुजुर्ग की थाने में दो बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन बुजुर्ग की उम्र का लिहाज कर उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।

रिपोर्ट दर्ज :

महिला के लाख समझाने के बाद भी बुजुर्ग आदमी नहीं माना, उसके बाद भी उसकी हरकतें कम नहीं हुई, तो महिला फिर थक-हार कर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com