सांची विधानसभा के मेहगांव में सीएम की चुनावी सभा
सांची विधानसभा के मेहगांव में सीएम की चुनावी सभाSocial Media

सीएम शिवराज की सभाएं शुरू, दिग्विजय सिंह को बताया अंतरराष्ट्रीय झूठा

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सियासत तेज़, सांची विधानसभा में भाजपा का जनसम्पर्क शुभारंभ हुआ। सीएम ने दिग्विजय सिंह को बताया अंतरराष्ट्रीय झूठा।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में 16 जिलों की 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी सभाएं शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सांची विधानसभा के मेहगांव में जनता को संबोधित किया। वहीं मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी एक ही मंच में दिखे।

जनसभा मे सीएम ने कहा कि कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन दलालों के अड्डा बन गया था। कोई विधायक या मंत्रियों से मिलने के लिए उनके पास समय ही नहीं होता था। तब ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के मित्रों को लगा कि महिला, किसानों, युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। चारों ओर भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया है। इसके बाद सिंधिया और कांग्रेस के मित्रों ने तय किया उन्हें इस सरकार में नहीं रहना है। तब कांग्रेस के 22 मित्रों ने विधायक और मंत्री पद छोड़ा। उसके बाद हम लोगों ने तय किया भाजपा को सरकार बनानी चाहिए।

जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो अंतरराष्ट्रीय झूठे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जब कमलनाथ सरकार थी। तब गांव- गांव में शराब की उप दुकानें खोले जाने का मैंने विरोध किया था। उस समय मैंने कहा था कि यह सरकार चाहती है लोग पिएं और पड़े रहें। उतने से हिस्से के वीडियो को काटकर एक नेता जनता को भ्रमित कर रहा है। इससे बड़ा अपराध क्या हो सकता हैं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। जिसमें से वर्तमान में 24 सीट खाली हैं। 2 सीट विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं। जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में इस्तीफे दिए थे। सीटों के हिसाब से कांग्रेस के 114 में से 22 विधायक कम हुए हैं तो मौजूदा आंकड़ा 92 है। जबकि बीजेपी के 107 विधायक हैं। 4 निर्दलीय, 2 बीएसपी और एक एसपी के विधायक हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com