Nagda: शासकीय भूमि की नपती करने गए पुलिस बल पर अतिक्रमणकर्ताओं ने किया हमला

नागदा जं., मध्यप्रदेश : बायपास मार्ग के समीप लगभग 15 बीघा शासकीय भूमि की नपती करने पहुंची पुलिस राजस्व व नपा के अधिकारियों पर अतिक्रमणकर्ता ने नपती का विरोध करते हुए हमला कर दिया।
शासकीय भूमि की नपती करने गए पुलिस बल पर अतिक्रमणकर्ताओं ने किया हमला
शासकीय भूमि की नपती करने गए पुलिस बल पर अतिक्रमणकर्ताओं ने किया हमलाRaj Express

हाइलाइट्स :

  • महिला सहित दो एसआई, तीन जवान घायल

  • राजस्व, नपा अधिकारियों ने झाड़ियों में छुपकर बचाई जान

  • तीन महिला, दो पुरूष को पुलिस ने लिया हिरासत में

नागदा जं., मध्यप्रदेश। बायपास मार्ग के समीप लगभग 15 बीघा शासकीय भूमि की नपती करने पहुंची पुलिस राजस्व व नपा के अधिकारियों पर अतिक्रमणकर्ता 70 वर्षीय महिला सहित अन्य महिलाओ, पुरूष व युवाओं ने नपती का विरोध करते हुए हमला कर दिया। दो एसआई, दो आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक सहित पुलिसकर्मियों पर हमला कर मारपीट की। मौके पर नपा अधिकारी, कर्मचारी व राजस्व अधिकारी हमले से बचने के लिए झाड़ियों में छुप गए। मौके से तीन महिला व दो पुरूष को हिरासत में ले लिया। वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

बायपास हाईवे के समीप कस्तुरबा छात्रावास के समीप लगभग 15 बीघा शासकीय भूमि का अतिक्रमण हटाने मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारी, पटवारी, नपा के अधिकारी व कर्मचारी सहित 2 पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। अतिक्रमणकर्ताओं ने नपती का विरोध किया। मौके की नजाकत को देखते हुए जवानो ने पुलिस बल बुलाया। इसमें एक महिला सहित दो एसआई, प्रधान आरक्षक सहित 10 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। नपती का विरोध कर रहे महिला, पुरूष व युवाओं ने रोकने का प्रयास किया। विवाद हुआ तो एक 70 वर्षीय बुजूर्ग महिला ने अन्य महिलाओं के साथ एसआई प्रीति कनेश के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। वहां उपस्थित एसआई प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक धमेंद्र प्रतापसिंह, जगतसिंह व सुखदेव पर उपस्थित पुरूष व महिलाओं ने मिलकर लात-घुसो से पिटाई की। 70 वर्षीय महिला बुजूर्ग ने ईट से पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। एक आरक्षक ने सुझबूझ दिखाकर महिला के हाथ से ईंट छिनी। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर तीन महिला, दो पुरूष को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गए। नपती प्रारंभ होते ही पुलिस पर हमला हुआ तो आरआई रतनलाल डामोर, पटवारी विश्वेश्वर शर्मा, नपा के उपयंत्री गिरधारीलाल गुप्ता, सहायक यंत्री शाहीद मिर्जा, रईश कुरैशी सहित नपा व राजस्व के कर्मचारियों ने हमले से बचने के लिए झाड़ी में छुप गए। थाना प्रभारी सहित भारी बल मौके पर पहुंचने के बाद झाड़ी में छुपे अधिकारी व कर्मचारी बाहर आकर नपती प्रारंभ की। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अतिक्रमणकर्ताओं के परिजन महिलाओं व पुरूषो ने तहसीलदार व थाना प्रभारी से बहस कर नपती रूकवाने का प्रयास किया।

बता दें कि, लगभग 15 बीघा शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 294 का विवाद पिछले कुछ वर्षो से चल रहा है। उक्त भूमि कि पांचवी बार नपती हो रही थी। वहां के निवासियों ने बताया कि पूर्व में पटवारी अनिल शर्मा ने नपती की थी। उसमें कोई अतिक्रमण नहीं बताया था। हाल ही में पटवारी ने जो नपती की है उसमें अतिक्रमण बताया है। शासकीय भूमि में से एक बीघा कस्तुरबा छात्रावास बना हुआ है। एक बीघा न्याय विभाग को दी थी। बाकी खाली पड़ी भूमि नपा को गार्डन बनाने के लिए राजस्व विभाग ने दी है। गार्डन बनाने के लिए नपा ने पूरी तैयारी कर ली है। विवाद के चलते अंतिम बार मंगलवार को नपती करने गए थे। विवाद का एक बड़ी कारण यह भी है कि आरआई डामोर नपती के दौरान विरोध कर रहे लोगो को समझा नहीं पाए। इसलिए वह आक्रोशित हो गए। पूर्व में भी रतन्याखेड़ी में नपती के दौरान विवाद इन्हीं के कारण हुआ था। उसमें जानलेवा हमला हुआ था।

इनका कहना :

महिला सहित दो एसआई महिला व आरक्षकों पर नपती के दौरान हमला किया। तीन महिला, दो पुरूष को हिरासत में ले लिया है। वीडियो फुटेज की जांच करने के बाद कितने हमलावर थे इसकी जानकारी लेने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

श्यामचंद्र शर्मा, मंडी थाना प्रभारी, नागदा जं.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com