Indore : इंजीनियर के 14 खाते सील, लॉकर की जानकारी मांगी

इंदौर, मध्यप्रदेश : करोड़पति निकले इंजीनियर के 14 खाते लोकायुक्त ने सील कर दिए हैं और उन बैंकों से लॉकर की जानकारी मांगी गई है।
इंजीनियर के 14 खाते सील, लॉकर की जानकारी मांगी
इंजीनियर के 14 खाते सील, लॉकर की जानकारी मांगीRaj Express

इंदौर, मध्यप्रदेश। करोड़पति निकले इंजीनियर के 14 खाते लोकायुक्त ने सील कर दिए हैं और उन बैंकों से लॉकर की जानकारी मांगी गई है। रविवार को भी लोकायुक्त की टीम ने छुट्टी नहीं मनाई और जांच पड़ताल में जुटी रही है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने धार नगरपालिका में पदस्थ सब इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के इंदौर और धार के निवास पर छापामार कार्रवाई की थी। इंजीनियर के पास दोनों स्थानों पर मकान के साथ ही आधा किलो सोना,एक किलो चांदी,15 स्थानों पर मकान-दुकान, जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज सहित अकूत संपत्ति मिली। इस इंजीनियर के यहां छापे में करोड़ोंं की संपत्ति की जानकारी सामने आने के बाद लोकायुक्त पुलिस और सतर्क हो गई है। टीम ने रविवार को भी पड़ताल जारी रखी। अब तक इस इंजीनियर के विभिन्न बैंकों में 14 खाते होने की जानकारी सामने आ चुकी है। अब लोकायुक्त पुलिस द्वारा इन सभी बैंकों को पत्र लिखकर यह सभी खाते सील कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बैंक के मैनेजरों को चिट्ठी लिखकर उनसे यह जानकारी मांगी गई है कि क्या उनकी बैंक में उक्त इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन का कोई लॉकर भी है। बैंकों से इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि अभी हमारे पास में इस आरोपी के किसी भी लाकर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अब इस मामले की जांच को आगे बढाने के लिए पूरा फोकस आरोपी के लॉकर ढूंढने के काम पर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com