सम्मान के आयोजन में सजी मुशायरे की महफिल
सम्मान के आयोजन में सजी मुशायरे की महफिलShahid Kamil

हर दल एक जैसी सोच रखें, मोहब्बतें बढ़ने लगेंगी : दिग्विजय सिंह

भोपाल, मध्यप्रदेश : लंबे समय से रुकी हुई मंचीय गतिविधियों में रविवार को एक गतिरोध आया। शहर की नामवर शख्सियतों के सम्मान के लिए आयोजित की गई महफिल में एक अभा मुशायरे का आयोजन भी हुआ।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी के लिए रविवार को मौसम बदला-बदला था। बड़े तालाब से वीआईपी रोड पर झांकती लहर भी आज इठला रही थी। उनकी मौजों में भी रवानगी पहले से कहीं ज्यादा थी। यहां मौजूद हर शख्स खुद पर गर्व कर रहा था। दरअसल शहर की ऐसी शख्सियतों का एजाज किया जा रहा था, जो पिछले कई दशक से अपने क्षेत्र में ना सिर्फ खिदमत कर रही थी बल्कि भोपाल शहर का नाम दुनिया में रोशन कर चुकी है। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए मुल्क के मशहूर शायर मौजूद थे। संस्था हम एक हैं ने इस कार्यक्रम किया था।

इस दौरान शिक्षाविद प्रो शकूर खान, फिल्म और टीवी कलाकार राजीव वर्मा, ओलंपियन ईनाम उर रहमान, पत्रकार आरिफ अजीज के अलावा शायर मंजर भोपाली एवम जफर सेहबाई को उनकी उत्कृष्टत सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए सम्मानित शख्सियतों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए ताकि कलाकारों का हौसला अफजाई हो। कार्यक्रम के अन्य मेहमान विधायक आरिफ मसूद पूर्व सांसद आलोक संजर और समाजसेवी सईद उल्लाह खान ने भी शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहेंए इसके लिए शहर को फिक्र करना चाहिए।

अभा मुशायरे ने लूटी वाहवाही

सम्मान समारोह के बाद एक अभा मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें अंजुम रहबर, इकबाल अशर, डॉ तारिक कमर, खुशबू शर्मा, मंजर भोपाली, डॉ मेहताब आलम, जिया फारूकी, जफर सेहबाई, विजय तिवारी आदि ने अपने कलाम से महफिल का रंग जमाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com