शिक्षा का गुणात्मक विकास करने कारगर नीतियां तैयार की जाएंगी - इंदर सिंह

भोपाल, मध्य प्रदेश : राज एक्सप्रेस के द्वारा मंत्री श्री परमार ने शिक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तार के साथ अपनी राय रखी। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश।
शिक्षा का गुणात्मक विकास करने कारगर नीतियां तैयार की जाएंगी
शिक्षा का गुणात्मक विकास करने कारगर नीतियां तैयार की जाएंगीSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश सरकार के नए शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों का वजूद सुरक्षित रखने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में शिक्षा का गुणात्मक विकास करने के लिए कारगर और उपयोगी नीतियां तैयार होंगी। राज एक्सप्रेस से मंत्री श्री परमार ने शिक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर विस्तार के साथ अपनी राय रखी। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश :

Q

कोरोना महामारी एक चुनौती है, इसके बीच कैसे स्कूलों का संचालन होगा?

A

यह बात बिल्कुल सही है कि मौजूदा समय चुनौतियों का है। लेकिन हमें महामारी से भी लड़ना है और बच्चों का सुरक्षित भविष्य भी बनाना है। इसके लिए विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

Q

स्कूलों के लिए अनेक योजनाएं हैं, फिर भी बच्चों की संख्या क्यों कम हो रही है?

A

स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है। इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा हुई है। हम उन कारणों की खोज कर रहे हैं, जिसके कारण सरकारी स्कूलों से बच्चे पलायन कर रहे हैं।

Q

शासकीय शालाओं से बच्चों पलायन रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

A

इसके लिए सबसे पहले हम समुचित सिस्टम का परीक्षण करेंगे। उसके उपरांत ऐसी नीतियां तैयार की जाएगी जिससे विद्यालय में बच्चों की संख्या में वृद्धि के साथ बच्चों का शैक्षणिक विकास हो सके।

Q

लंबे समय के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने परीक्षा हुई, पर उसमें भी विसंगतियां क्यों?

A

यह बात संज्ञान में आई है कि विषयमान से जितने पद रिक्त हैं। उस अनुपात में शिक्षकों के पद नहीं दर्शाए गए हैं। हम इसका परीक्षण करवा रहे हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

Q

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया किस तरह पारदर्शी बनेगी?

A

भर्ती के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया मैं कहां विसंगतियां हैं। उन्हीं को चिन्हित किया जाएगा। विसंगतियों में सुधार के बाद ही यह काम पूरी तरह कंप्लीट होगा।

Q

प्रतिवर्ष कक्षावार बच्चों का रिजल्ट बेहतर बने, इसके लिए क्या कदम उठाएंगे

A

परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए पढ़ाई की नियमित रूप से समीक्षा होगी। हमारी भी कोशिश यही है कि हर कक्षा का विद्यार्थी मेहनत से पढ़े और वह उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com