Bhopal : मेन रोड की सड़कों पर सिर्फ पेचवर्क, अंदर बनेंगी नई सड़कें

भोपाल, मध्यप्रदेश : नगर निगम कॉलोनियों में ही नई सड़कें बनाएगा। मेन रोड की सड़कों पर सिर्फ पेचवर्क होगा। इसके लिए निगम ने नई 7 सड़कों की मंजूरी दे दी है।
मेन रोड की सड़कों पर सिर्फ पेचवर्क, अंदर बनेंगी नई सड़कें
मेन रोड की सड़कों पर सिर्फ पेचवर्क, अंदर बनेंगी नई सड़केंसांकेतिक चित्र

भोपाल, मध्यप्रदेश। बरसात में भले ही पूरे शहर की सड़कें छलनी हो गई हैं। लेकिन नगर निगम कॉलोनियों में ही नई सड़कें बनाएगा। मेन रोड की सड़कों पर सिर्फ पेचवर्क होगा। इसके लिए निगम ने नई 7 सड़कों की मंजूरी दे दी है। यह सड़कें शहर के अलग-अलग इलाकों में बनेंगी। इनमें एक सड़क ऐसी भी है, जो सार्वजनिक न होते हुए बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जाएगी। लेकिन निगम अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। यांत्रिक विभाग इन सड़कों को बनाने जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते 6 महीने से शहरवासी छलनी हो चुकीं सड़कों से परेशान हैं। शहर की एक भी ऐसी रोड नहीं है, जो इस बरसात में न उधड़ी हो। खराब सड़कों को लेकर देशभर में भोपाल की बदनामी हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब विभागों के जिम्मेदारों की क्लास लगाई, तब कहीं जाकर सड़कों के मेंटनेंस को लेकर प्लान बना। लेकिन यह प्लान भी सिर्फ कागजी साबित हो रहा है। नगर निगम शहर की मेन सड़कों का सिर्फ मेंटनेंस कर रहा है, जबकि कॉलोनियों में सड़कें बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसी करीब 7 नई सड़कों की एक दिन में मंजूरी दे दी गई।

इन इलाकों में बनेंगी नई सीसी सड़कें :

जोन 19 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 85 में नगर निगम ऑफि से आरआरजी टॉउनशिप छान में सीसी रोड करीब 17 लाख 80 हजार रूपए की लागत से बनेगी। वहीं जोन 18 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 83 में श्रीराम कॉम्पलेक्स स्थित सस्ता भंडार से राजहर्ष कॉलोनी तक की सीसी रोड करीब एक लाख 83 हजार रूपए की लागत से बनेगी। जबकि जोन 12 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 58 के रचना नगर में आर नागार हाऊस से हाऊस नंबर 178 तक डामरीकरण करीब 13 लाख रूपए की लागत से होगा। साथ ही जोन 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 52 में चिनार सफायर से मेन रोड तक सीसी रोड करीब 4 लाख 94 हजार की लागत से बनेगी। एेसे ही एक बड़ी रोड जोन 2 के अंतर्गत वार्ड 7 के 108 के एम्बूलेंस गैरेज से दुर्गा नगर बीडीए कॉलोनी नेवरी मंदिर तक सीसी रोड करीब 68 लाख 16 हजार की लागत से बनेगी। इसके अलावा जोन 16 के वार्ड 73 में सूरज प्रीमियर स्कूल शिव नगर में सीसी रोड करीब 18 लाख रूपए की लागत से बनेगी।

पगड़ी रस्म हॉल को भी मंजूरी :

बैरागढ़ में सिंधी समाज के लिए प्रेमचंदानी मार्ग पर पगड़ी रस्म हॉल के लिए भी नगर निगम ने प्राक्कन तैयार कर लिया है। करीब एक करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से यह हॉल बनेगा। इसके अलावा निगम ने जोन 19 के वार्ड 84 में रॉयल विलास के नजदीक एक पार्क की फेंसिंग की मंजूरी दी है। इस पर करीब 2 लाख रूपए खर्च होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com