कृषि संबद्ध व्यवसायों को भी अपनाएं कृषक बंधु : कमल पटेल
कृषि संबद्ध व्यवसायों को भी अपनाएं कृषक बंधु : कमल पटेलSocial Media

कृषि संबद्ध व्यवसायों को भी अपनाएं कृषक बंधु : कमल पटेल

भोपाल, मध्यप्रदेश : कमल पटेल ने गत दिवस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की क्षेत्रीय समिति की 7वीं बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जरूरी है कि कृषक बंधु कृषि संबद्ध अन्य व्यवसायों को भी अपनाएं। इससे निश्चित ही किसानों को लाभ मिलेगा।

श्री पटेल ने गत दिवस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की क्षेत्रीय समिति की 7वीं बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। कृषि अनुसंधान परिषद के इस वेबीनार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं शोभा करंदलाजे, महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. त्रिलोचन महापात्रा एवं मध्यप्रदेश के ग्वालियर और जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति भी सम्मिलित थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के कृषकों ने कोरोना काल में भी जब सारे कार्य बंद थे, तब कृषि कार्य किया। साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया। कृषकों के अथक परिश्रम से ही प्रदेश को निरंतर कृषि कर्मण अवार्ड मिलता रहा है। श्री पटेल ने कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण और खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि की बेहतरी के लिए समुचित कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन स्टेट का दर्जा प्राप्त होने के बाद सोयाबीन उत्पादन में कमी होना चिंताजनक है। श्री पटेल ने सोयाबीन के उत्पादन को बढ़ाने के लिये पुरानी किस्मों के स्थान पर नई किस्मों को विकसित करने का आव्हान कृषि वैज्ञानिकों से किया। श्री पटेल ने कहा कि खेती को लाभ का धँधा बनाने के लिये कृषि वैज्ञानिकों को महती भूमिका निभानी होगी। इसके लिये नई उन्नत किस्मों का विकास करना होगा। सामान्य कृषकों को भी जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित करना होगा, जिससे कि भूमि की उर्वरा शक्ति को क्षरण से बचाते हुए निरंतर उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में 11 लाख हेक्टेयर भूमि में जैविक खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिये प्रदेश के 89 आदिम-जाति विकासखण्डों के छोटे और मझोले किसानों को प्रोत्साहित कर जैविक खेती के क्षेत्र को और अधिक बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी, जिससे किसानों को लाभ भी होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा कृषकों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com