आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अधिक आय प्राप्त करें किसान : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दतिया, मध्यप्रदेश : किसान आधुनिक तकनीक अपनाएं, ज्यादा आय देने वाली फसलें लगाएं। गृहमंत्री ने दतिया में 150 किसानों को दिए 10 लाख रुपए के कृषि यंत्र।
आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अधिक आय प्राप्त करें किसान : डॉ. नरोत्तम मिश्रा
आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अधिक आय प्राप्त करें किसान : डॉ. नरोत्तम मिश्राSocial Media

दतिया, मध्यप्रदेश। प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा वृंदावन धाम दतिया में आयोजित कृषि यंत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि उन्हें अधिकतम आय प्राप्त हो सके। समारोह में अनुसूचित-जाति एवं जनजाति के 150 किसानों को 10 लाख रुपए की राशि के कृषि यंत्र वितरित किए गए।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सलाह से अधिकतम आय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि परंपरागत कृषि के साथ ही उन्नत एवं आधुनिक तकनीक के संयोजन और नकदी फसलों की खेती से कृषक अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। कृषक वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार उन्नत तकनीकी, गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक सिंचाई पद्धति को अपनाएं। सफेद मूसली और अंजीर जैसी अधिक आय देने वाली फसलों को लगाएं। कृषि के परंपरागत तरीकों में बदलाव लाएं। दो फसलों के स्थान पर तीन फसल लेने का प्रयास करें। इससे किसानों को अधिकतम आय प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

वेटरनरी एवं फिशरीज कॉलेज का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराएं :

मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नौनेर में निर्माणाधीन वेटरनरी एवं फिशरीज कॉलेज का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षण सत्र से कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। कॉलेजों के प्रारंभ हो जाने से क्षेत्र को बहु-आयामी लाभ प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने आश्वस्त किया कि हर हाल में जून-2022 से पूर्व निर्माण कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा, जिससे कि आगामी सत्र में शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जा सके। समारोह को कृषि वैज्ञानिकों के साथ ही पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, प्रशांत ढेंगुला और गिन्नी राजा ने भी संबोधित किया। समारोह में डीन डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी, डायरेक्टर अनिल कुमार, श्रीमती रजनी पुष्पेंद्र रावत, रामजी खरे, विपिन गोस्वामी सहित कृषक बंधु उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com