किसान चिन्ता न करें, सरकार उनके साथ है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गरीब भाई-बहनों के लिए भोजन आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
किसान चिन्ता न करें, सरकार उनके साथ है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
किसान चिन्ता न करें, सरकार उनके साथ है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंहSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों से कहा है कि कोरोना संकट के साथ ही इन दिनों हुई बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। 'मैं तुरंत आपके बीच नहीं पहुँच पा रहा हूँ, परंतु सरकार आपके साथ है। संकट की इस घड़ी में सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी।'

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर होस्टल्स आदि में रह रहे विद्यार्थियों से कहा है कि वे भी चिन्ता न करें। उनके लिये भोजन सामग्री आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ सरकार द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाहर काम पर गये मजदूर और किसानों से कहा है कि वे भी निश्चिंत रहें। वे जहाँ हैं, वहीं उनके भोजन, आवास आदि की व्यवस्थाएँ संबंधित प्रदेश सरकार से समन्वय कर की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, वर्तमान में कोरोना महामारी का संकट बड़ा है, पर हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। कोरोना वायरस के संकट को समाप्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संकट से निपटने में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। लोगों की मदद करने के लिये सरकार के साथ समाज भी आगे आया है। स्वयं सेवी संगठन, धार्मिक संगठन, औद्योगिक इकाइयां आदि मदद के लिए आए हैं। यह प्रसन्नता की बात है। सभी कलेक्टर इनसे समन्वय कर जनता की मदद का कार्य अनवरत जारी रखें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co